सुबह बजेगी घंटी, होगी प्रार्थना – अब स्कूल जैसी होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था

बिहार आंगनवाड़ी केंद्र

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों की शिक्षा और पोषण का मजबूत आधार बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। चुनाव के बाद यह नई व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू होगी। अब आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ पोषाहार वितरण का माध्यम नहीं रहेंगे, बल्कि स्कूल जैसी दिनचर्या के साथ बच्चों को पढ़ाई और अनुशासन से भी जोड़ा जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुबह घंटी बजेगी, बच्चे प्रार्थना करेंगे और उसके बाद पढ़ाई का सत्र चलेगा। निर्धारित समय पर बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही महीने में एक बार अभिभावक बैठक आयोजित होगी, जिसमें बच्चों की स्वास्थ्य रिपोर्ट साझा की जाएगी।

सरकार ने बच्चों को एक जैसी ड्रेस उपलब्ध कराने की भी पहल की है। यह यूनिफॉर्म जीविका दीदियों के माध्यम से वितरित की जा रही है और जिन जिलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां यूनिफॉर्म पहनकर आना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे बच्चों में न केवल अनुशासन की भावना विकसित होगी बल्कि उन्हें स्कूल जैसी वातावरण का भी अनुभव मिलेगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों को रंगीन और आकर्षक बनाने की योजना भी शुरू की गई है। केंद्रों की दीवारों पर फूल, फल, जानवर और पक्षियों की चित्रकारी कराई जाएगी ताकि बच्चे खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया से जुड़ सकें।

सरकार का दावा है कि इस नई पहल से बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, उन्हें संतुलित पोषण मिलेगा और साथ ही प्राथमिक शिक्षा की मजबूत नींव तैयार होगी। यह कदम ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

05 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

05 मार्च 2026 का राशिफल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आधारित…

14 minutes ago

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…

3 hours ago

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…

3 hours ago

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

13 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

13 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

13 hours ago