प्रकृति की सुंदरता और समाज का दर्पण एक पेड़ मां के नाम लगाने से मिलती है- प्रताप सिंह

नौगांव/छतरपुर(राष्ट्र की परम्परा) महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय युवा विधायक कामाख्या प्रताप सिंह उर्फ टीका राजा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ते हुए, नगर पालिका परिषद नौगांव द्वारा आयोजित राजा यादवेंद्र सिंह जूदेव स्टेडियम नौगांव बुंदेलखंड में नगर पालिका परिषद अनूप तिवारी अपने सभी साथी पार्षद गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर एस अवस्थी, उप मंत्री आलोक जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं समाजसेवी नागरिकों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में 100 से, अधिक पौधारोपण आरोपित किया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ किया । वृक्षारोपण के दौरान क्षेत्रीय जन समस्याओं को भी सुना और उनके निराकरण के लिए उन्हें आश्वासन दिया। संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष से चर्चा की । कार्यक्रम में सभी नागरिकों से व्यक्तिगत मिलकर सभी के हृदय में स्थान बनाया ।वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह उर्फ टीका राजा ने कहा वृक्षारोपण करने से प्रकृति की सुंदरता, जलवायु और वर्षा होती है । वृक्षारोपण हरियाली महोत्सव और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उत्तम है । वृक्षारोपण से समाज में जागरूकता आती है इसलिए एक पेड़ मां के नाम लगाना हर युवा व्यक्ति और सामाजिक नागरिक की जिम्मेदारी है, वृक्षारोपण समाज का दर्पण । उन्होंने नौगांव नगर और क्षेत्र वासियों से स्वच्छ भारत अभियान में जन भागीदारी निभाते हुए अपने आसपास स्वच्छ सुंदर बनाने का लिए आवाहन किया है ।नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है और इसी कार्यक्रम के तहत नगर पालिका लगातार सभी वार्डों में वृक्षारोपण करने का काम करने में लगी हुई है । कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने क्षेत्रीय विधायक द्वारा जनकल्याण के किया जा रहे कार्यों की सराहना की । कार्यक्रम में रिटायर्ड एसडीएम के एल अहिरवार, पिछड़ा वर्ग भाजपा नेता मन्नू लाल रैकवार , समाजसेविका श्रीमती भारती साहू, तृप्ति कठैल, शंकर साहू, अनिल अहिरवार आदि समाजसेवी व नागरिको ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रशंसा की है ।कार्यक्रम के आयोजन के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर एस अवस्थी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में पधारे अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, समाजसेवियो, नागरिकों, पार्षदों, पत्रकारों का आभार व्यक्त किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago