फाजिलनगर के पगरा पड़री में भोजपुरी फ़िल्म का हुआ शुभ मुहूर्त

कुशीनगर के विभन्न लोकेशनो पर शूट होंगी ” गुम है किसी के प्यार में ” फ़िल्म

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
कुशीनगर भोजपुरी फिल्म उद्योग के उत्थान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहित किये जाने के फल स्वरूप कुशीनगर में एक और भोजपुरी फ़िल्म का शुभ मुहूर्त शनिवार को फाजिलनगर के पगरा पड़री गांव में ग्राम प्रधान पप्पू कुशवाहा के घर पूजा पाठ के साथ पूरे विधि विधान से किया गया।सितारों से भरे इस फ़िल्म के निर्देशक संदीप मिश्र नें बताया क़ी भोजपुरी फ़िल्म ” गुम है किसी के प्यार में ” जो फिल्मजगत के इतिहास में मिल का पत्थर साबित होंगी। यह दर्शकों को खूब पसंद आएगी। बताते चले क़ी इसके पूर्व भी ये कई शानदार फिल्मो का निर्देशन कर चुके है। कुशीनगर के तमकुही विकास खंड के गांव पगरा बसंतपुर निवासी संदीप मिश्र नें बताया क़ी लक्स इंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बनने वाली यह फ़िल्म पुरी तरह से पारिवारिक एवं दर्शकों में रोमांच पैदा करने वाली है साऊथ क़ी लगभग 10 फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता पृथ्वी तिवारी क़ी यह पहली भोजपुरी फ़िल्म है। हिंदी फिल्मो सहित कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी नायिका संचिता बनर्जी, संयुक्ता राव, हास्य अभिनेता मनोज टाइगर, साहब लाल धारी, प्रमोद पाण्डेय, टी एन त्रिपाठी, जोकवा खुर्द निवासी विनोद तिवारी,चेतन सिंह,अंशु तिवारी आदि प्रमुख भूमिका में है। सह निर्देशक संजय तिवारी, करिश्मा यादव, प्रोडकशन विपिन सिंह, मुन्ना तिवारी आदि टीम के साथ लगे हुए है । ” गुम है किसी के प्यार में “फ़िल्म का संगीत सुप्रशिद्ध संगीतकार मधुकर आनंद नें दिया है। फिल्म की शूटिंग कुशीनगर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। शूटिंग देखने के लिए लोगों का भारी भीड़ उमड़ पड़ रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

2 minutes ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

1 hour ago

स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास लेखन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 19-20 को

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय में हो सकता है फेरबदल 1857 की क्रांति और प्लासी…

1 hour ago

सीएचसी की सुरक्षा ध्वस्त, मरीजों की जगह कुत्तों का डेरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल की व्यवस्थाओं पर…

2 hours ago

जनसुनवाई पोर्टल का दुरुपयोग खराब हैंडपंप पर फर्जी निस्तारण का आरोप

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर विकासखंड में जनसुनवाई व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए…

2 hours ago

शाहजहाँपुर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा प्रशासन सतर्क

हेलीपैड पर डीएम व एसपी ने किया स्वागत चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम…

2 hours ago