राम लीला मंचन में भरत मिलाप देख कर आनंद विभोर हुए दर्शक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
। विजय दशमी पर चल रहे राम लीला मंचन पर नवयुवक रामलीला समिति पयागपुर के तत्वावधान में आयोजित 62वें रामलीला महोत्सव का श्री राम भरत मिलाप और राजतिलक समारोह के साथ समापन हुआ,रामलीला मंचन क्रार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में श्री राम और भरत के मिलन को देखकर लोगों की आंखों से आंसू छलक आए और वहीं राम-लीला देख रहे स्थानीय निवासियों ने अपने घर पर दीपोत्सव मानकर श्री राम की अयोध्या वापसी का स्वागत किया।
भूपगंज बाजार के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर चल रहे रामलीला समारोह के अन्तर्गत राम लक्ष्मण सीता और हनुमान सहित विशाल शोभायात्रा जब नगर की सड़कों पर निकली तो चौराहे पर जगह – जगह लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की आरती उतारी और स्वागत अभिनन्दन किया,शोभायात्रा रामलीला मैदान से होकर बारीपुरा चौराहा मसूदपुर चौराहा सोसाइटी तिराहा होते हुए सरदार गुलाब सिंह के आवास पर पहुंची जहां रामलीला समिति के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का जलपान हुआ।
इसके बाद पीपल तिराहे से होते हुए शोभायात्रा दुर्गा पूजा स्थल राम प्रसाद शर्मा के आवास होते हुए स्टेशन मोड स्टेशन मोड़ से मौनी बाबा आश्रम होते हुए रामलीला मैदान पहुंची जहां पर श्री राम और भरत का बहुत ही आनंदीक भाव से मिलन हुआ। इस अवसर पर साक्षी बने सैकड़ो दर्शकों की आंखें 14 वर्षों के बाद दोनों भाइयों मिलन होते ही ब्यास द्वारा सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए है” को सुनकर लोग भावुक हो उठे और इसके बाद रामलीला रंगमंच पर ब्यास गोविंद बिहारी शुक्ला द्वारा “प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा” की चौपाई गाए जाते ही गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राज्याभिषेक कर उन्हें अयोध्या का राजा घोषित किया। जिसका जश्न रामलीला मैदान में आतिशबाजी के साथ मनाया गया,रामलीला समिति के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को प्रमाण देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर समिति द्वारा धार्मिक झांकियो का भी आयोजन किया गया था जो देर रात तक चलती रही इस अवसर पर विशाल भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज सोनी, महामंत्री रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष विनय मिश्रा प्रवक्ता आलोक शुक्ला संयोजक राहुल सोनी दीनू माहेश्वरी ,गोविंद बिहारी शुक्ला, उमेश तिवारी सरदार रमन सिंह अरोड़ा और सरदार गुलाब सिंह सहित समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रहे राजतिलक समारोह के साथ वर्ष 2023 के रामलीला समारोह का भी समापन हुआ।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

18 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

19 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

19 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

19 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

19 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

20 hours ago