Categories: Uncategorized

नारद मोह भंग का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

कौड़ीराम/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के ग्राम सभा धस्का में आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में मंगलवार की रात ग्राम सभा धस्का के हनुमंत मंण्डली द्वारा पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया गया उसके बाद रामलीला का आयोजन किया गया। आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों ने नारद मोह के प्रसंग का उत्कृष्ट मंचन किया। जिसे देख कर मौजूद दर्शक भाव विभोर हो गए। कलाकारों ने अपने अभिनय से जमकर तालियां बटोरीं। मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि नारद जी एक बार तपस्या कर रहे थे, तभी इंद्रदेव का सिंहासन हिलने लगा। देवताओं ने इन्द्रदेव को बताया कि नारद जी घोर तपस्या कर रहे हैं। इंद्र देव ने नारद जी की तपस्या भंग करने के लिए कई उपाय किए, पर सभी विफल रहे। अंत में इंद्र देव ने कामदेव को भेजा। कामदेव ने भी नारद जी की तपस्या भंग करने में विफल रहे। फिर उन्होंने विश्व मोहिनी अप्सरा का रूप लेकर नारद जी अपनी तपस्या भंग की। नारद जी भगवान विष्णु के पास पहुंचे और हरि का रूप मांगने लगे। भगवान ने तथास्तु का वरदान दे दिया। जब नारद जी स्वयंवर में पहुंचे तो वहां पहले से बैठे राजा हंसने लगे। जब किसी ने नारद जी को आईना दिखाया तो वे अपना वानर रूप देखकर क्रोधित हो गए, गुस्से में आकर भगवान विष्णु को श्राप दे दिया। श्राप देने के बाद जब नारद जी को सच्चाई का पता चला तो काफी पछताए और भगवान से माफी मांगने लगे। इस तरह से नारद जी का अभिमान चकनाचूर हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज यादव, गिरजेश पाण्डेय, आकाश राय, शिखर राय, सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

7 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

7 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

8 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

8 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

8 hours ago