गांव छावनी में तब्दील, अधिवक्ता समेत पांच लोग गिरफ्तार
कर्नलगंज/ गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भंभुआ चौकी अन्तर्गत ग्राम पंचायत कैथौली उस समय पुलिस छावनी में तब्दील हो गई ज़ब एक विवादित व कोर्ट में विचाराधीन मामले से संबंधित भूमि पर अवैध कब्जा रोकने स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार को ग्राम कैथौली मुन्ना यादव उर्फ महंत व दृगपाल यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। स्थगन आदेश के बावजूद हो रहे अवैध निर्माण के विरोध में ज़ब मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिसकर्मियों पर भी भी हमला हो गया। जिसमें चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी हीरालाल, क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये तथा कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में एक राजनीतिक दल के अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि इन लोगों द्वारा सिविल कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बावजूद जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी और जब पुलिस रोकने गई तो आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया तथा घर में आग लगा दी गई। मामले में तीन पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आने की भी बात सामने आई है। अभी तक मामले में दो एफ आई आर दर्ज कराई गई है तथा मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…
Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…
लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…
फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…
अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…