चकरौत में वर्षों पूर्व निर्मित पक्की सड़क से तारकोल गायब

जगह जगह केवल दिख रहे नुकीले पत्थर,राहगीरों का चलना मुश्किल।

कर्नलगंज / गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत चकरौत में बीते कई वर्ष पूर्व निर्मित पक्की सड़क जो कर्नलगंज- बेलसर नवाबगंज मार्ग से हरदयाल पुरवा होकर चकरौत दुबाई मार्ग को जोड़ती है वह पूरी तरह से उजड़ कर गड्ढे में तब्दील हो गई है।

मालूम हो कि क्षेत्र के विकास खण्ड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत चकरौत में सीबीएन मार्ग से हरदयाल पुरवा होकर चकरौत दुबाई मार्ग को जोड़ने वाली यह सड़क कई वर्ष पूर्व जिला पंचायत द्वारा निर्मित कराई गई थी,जिस पर तारकोल और गिट्टियों का कहीं अता पता नहीं है। यदि कुछ है तो बड़े-बड़े नुकीले पत्थर। जिससे राहगीरों का आवागमन काफी मुश्किल भरा काम है। वहीं आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बताते चलें कि कई बार इस सड़क की मरम्मत हेतु जनप्रतिनिधियों से मांग की गई है पर नतीजा शून्य रहा। जबकि इस सड़क से प्रतिदिन कई ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों का आवागमन होता है। लेकिन जिम्मेदार लोग जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं और मौन साधे हुए हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

4 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

4 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

6 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

6 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

6 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

6 hours ago