ठेकेदार की मनमानी बंद हो डीलर तक पहुंचाये राशन- अनुज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l विकास भवन सभागार में जिला पूर्ति अधिकारी की अध्यक्षता में खाद्यान्न ठेकेदारों के साथ बैठक कर जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी ठेकेदार ठेका लेते समय दिए गए निर्देशों का अनुपालन करेगेl सभी ठेकेदारों ने शासनादेश में 25% छोटे वाहनों से गोदामों से मालों का उठान कर राशन डीलरों तक पहुंचाने का ठेका लिया है उसका सभी ठेकेदार अनुपालन करते हुए राशन डीलर राशन वितरण केन्द्र तक खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य करेंगे जिससे राशन डीलरों को किसी प्रकार का अतिरिक्त वाहन खर्च ना करना पड़े अगर ठेकेदार इस तरह का कार्य नहीं करते हैं तो किसी अन्य जगह रोड पर खाद्यान्न उतार कर राशन डीलरों को खाद्यान्न वितरण करते हैं तो ट्रैक्टर या डीसीएम के भाड़े को ठेकेदार वहन करेगे नहीं तो ठेकेदार राशन डीलरों के वितरण केंद्र तक राशन को पहुंचाएंगे। ठेका खाद्यान्न राशन दुकान पर पहुचान का ठेकेदार उतार रहे रोड पर अब नही चलेगा ठेकेदारों की मनमानी सिंगल डोर व्यवस्था में भी बड़ा खेल चल रहा है। राशन की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए ठेकेदार माल सड़कों पर ही उतार रहा है। यहां से दुकानदार ट्रैक्टर से माल लेकर जा रहे हैं ट्रैक्टर का भाड़ा भी राशन डीलर ही वहन कर रहे।
जिले में सरकारी खाद्यान्न को एफसीआई के गोदाम से सीधे राशन दुकानों पर पहुंचाने को सरकार ने टेंडर कराया था उस समय ठेकेदारों ने हांमियां भरी थी कि गोदामों से राशन को उठाकर राशन डीलरों तक पहुंचाएंगे छोटे वाहनों से लेकिन ठेकेदार 16 से 20 चक्के की गाड़ियों पर 40 से 50 टन माल को लोड कर 100 से 50 गांव के राशन डीलरों को एक जगह इकट्ठा कर रोड पर बुलाकर वही राशन वितरण कर रहे हैं जिससे डीलरों को दोहरी मार झेलना पड़ रहा जिसका किराया भाड़ा राशन डीलरों को ही देना पड़ रहा ठेकेदारों को जीओ अनुसार कार्य करना चाहिए जिसमें स्पष्ट लिखा हुआ है कि 25% छोटे वाहनों से गोदामों से माल उठाकर राशन डीलरों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे लेकिन ठेकेदार ऐसा नहीं कर रहे गोरखपुर आरएफसी अनुज मलिक ने बातचीत में बताया की सभी ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि गोदामों से मार्लों का उठान कर राशन डीलरों तक राशन को पहुंचाने का कार्य सुगमता के साथ करें जिससे राशन डीलरों को किसी प्रकार अतिरिक्त खर्च का वाहन ना करना पड़े और राशन डीलर अपने अपने गांव के उपभोक्ताओं को सुगमता से राशन वितरण कर सके। इसके तहत राशन दुकानों तक खाद्यान्न को पहुंचाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। टेंडर की शर्तों के अनुरूप जहां तक ट्रक से माल पहुंचेगा, ठेकेदार वहां तक ट्रक से माल पहुंचाएगा। जो दुकानें अंदर गलियों में हैं, उनके लिए छोटे वाहनों को लगा कर माल को दुकानों तक पहुंचाया जाएगा, लेकिन ठेकेदार ट्रकों से माल मुख्य सड़कों तक ले जाकर राशन डीलरों को फोन करके एक ही जगह बुला ले रहे है। इसके चलते राशन डीलर को भारी पड़ रहा है तथा ठेकेदार द्वारा दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के फर्जी बिल बनाने की फर्जीवाड़ा अब नहीं चलेगा उनको राशन डीलरों तक राशन को पहुंचाना ही होगा बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह सहित जनपद के समस्त पूर्ति इंस्पेक्टर व ठेकेदार मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन! कन्नौज से गोरखपुर तक सपा में हड़कंप, एक महीने में कई संगठन भंग

लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…

14 minutes ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

24 minutes ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

42 minutes ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

53 minutes ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

1 hour ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

1 hour ago