राप्ती नदी पर बने पुल पिपरा घाट का एप्रोच छतिग्रस्त

किसी बड़ी घटना की आशंका

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) राप्ती नदी के पिपरा घाट पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त पुल से आ-जा रहे हैं। इस वजह से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
शुगर मिल जाने के लिए ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक व ट्रैक्टर प्रतिदिन इस क्षतिग्रस्त पुल से गुजरते हैं, जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। पशचिम छोर पर पुल के शुरू होते ही लगभग तीन मीटर तक छत कई जगह से टूट गया गया है, सरिया बाहर आ गई है। लेकिन वाहनों का आवागमन बदस्तूर जारी है। तमाम वाहनों के आवागमन के अलावा प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु अपने वाहनों व बस से देवीपाटन मंदिर दर्शन करने जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग के लोग आते हैं और टूटे हुए हिस्से पर प्लास्टर कर बाहर निकली सलिया को बंद करके चले जाते हैं और जब आवा गमन होने पर पुनः शुरू होता हैं तो पुल टूट जाता है। टूटा हुआ हिस्सा पहले बहुत छोटा सा था लेकिन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। समय रहते इसका ठोस उपाय नहीं किया गया तो सीघ्र ही आवागमन बंद हो सकता है।
पुल की छत काफी दूर में क्षतिग्रस्त होने से सरिया बाहर आ गई है। गर्डर के पास छत पर बना गड्ढा बढ़ता जा रहा है। इससे दिन में वाहनों को धीमी गति से गुजरना पड़ रहा है।
हालांकि रात के समय भारी वाहनों के तेज गति से गुजरने के दौरान टूटा गर्डर चालक देख नहीं पाते हैं। भारी वाहनों के लगातार गुजरने से पुल पर खतरा बढ़ता जा रहा है।
उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल को शीघ्र ठीक कराए जाने का निर्देश विभागीय मुख्य अभियंता को दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

9 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

11 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

11 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

11 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

11 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

12 hours ago