नई ऊर्जा के साथ संपन्न हुई बी-पैक्स परसिया भगवती मझौवा की वार्षिक आमसभा, अधिकारियों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) लिमिटेड परसिया भगवती मझौवा विकास खण्ड सलेमपुर की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक समिति प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक एवं सभापति जिला सहकारी बैंक देवरिया रविन्द्र प्रताप मल्ल ने कहा कि सहकार से समृद्धि योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिला सहकारी बैंक लगातार ऋण वितरण बढ़ा रहा है। सरकार का उद्देश्य समितियों को बहुउद्देशीय बनाकर किसानों की सभी जरूरतें एक ही स्थान पर पूरी करना है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और कृषि संबंधी सुविधाओं का समय पर उपयोग करें।

प्रदेश अध्यक्ष सचिव संघ नवनाथ पाण्डेय ने समिति का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और सभी किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अवश्य करवाने का आग्रह किया, ताकि खाद-बीज व अन्य कृषि सुविधाएं समय से उपलब्ध हो सकें।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बब्लू ने कहा कि किसानों को बैंक शाखाओं व बी-पैक्स से जुड़कर कम ब्याज पर मिलने वाले ऋण एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।

पूर्व प्राचार्य जटाशंकर दूबे ने बताया कि समिति का प्रमुख लक्ष्य क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ और सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने जोर दिया कि सहकारी समितियाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए सदस्यों की सक्रिय भागीदारी समिति की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष अजीत मिश्र ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कुसुमाकर पाण्डेय, पंचम लाल, सर्वेश कुमार द्विवेदी, भुनेश्वर मिश्र, इंद्रजीत यादव, अरुण कुमार सिंह, सतीश सिंह, रविशंकर मिश्रा, अजय दूबे, विश्वनाथ पाण्डेय, मुक्तिनाथ दूबे समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

1 hour ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

2 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

2 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

3 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

3 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

3 hours ago