टेम्पो और बाइक सवार की तकरार से बिगड़ा ट्रैफिक, पुलिस ने पहुंचकर दिलाई राहत
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार सुबह सलेमपुर ओवरब्रिज पर भीषण जाम में एक एम्बुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही। पेट में गंभीर दर्द से पीड़ित युवक एम्बुलेंस में कराहता रहा, लेकिन बेतरतीब वाहन चालकों और आपसी झगड़े के कारण रास्ता नहीं मिल पाया।
लार टाउन निवासी 35 वर्षीय विनय कुमार को पेट में गांठ की शिकायत के चलते सीएचसी लार से देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया था। परिजन उन्हें एम्बुलेंस से ले जा रहे थे। जैसे ही एम्बुलेंस सलेमपुर ओवरब्रिज पर पहुँची, जाम में फंस गई। सायरन बजने और लोगों के प्रयास से एम्बुलेंस ने किसी तरह ओवरब्रिज का आधा हिस्सा पार किया।
इसी बीच एक टेम्पो और बाइक सवार के बीच साइड को लेकर विवाद हो गया, जिससे जाम और भी गहरा गया। एम्बुलेंस को करीब दस मिनट और इंतजार करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने मदद कर एम्बुलेंस को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया।
स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित कर एम्बुलेंस को रास्ता दिलाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था अक्सर अस्त-व्यस्त रहती है और ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता न होने से जाम आम बात हो गई है।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…
पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…
कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…
Ai निर्मित जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की हिरासत से सियासी घमासान, वकील से मुलाकात नहीं…
बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…