हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचा लाइनमैन, दाहिना हाथ झुलसा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार देर शाम सलेमपुर उपनगर में बिजली मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 33 हजार वोल्ट की हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया, हालांकि समय रहते कूदकर उसने अपनी जान बचा ली।

कोतवाली क्षेत्र निवासी लाइनमैन अनिल यादव पुत्र अभिमन्यु यादव, उपनगर के बंजरिया मंदिर के समीप विद्युत मरम्मत का कार्य कर रहे थे। उन्होंने कार्य से पहले विद्युत उपकेंद्र से विधिवत शटडाउन भी लिया था। बावजूद इसके, जमीन के नीचे से गुजरे 33 हजार वोल्ट के क्रॉसिंग तार में अचानक करंट प्रवाहित हो गया और लाइनमैन संपर्क में आते ही करंट की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगते ही अनिल यादव का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया और वह बदहवासी की हालत में ज़मीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई।

घटना को लेकर क्षेत्रीय कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि शटडाउन लेने के बावजूद करेंट सप्लाई होना गंभीर लापरवाही का मामला है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

वर्तमान में अनिल यादव अपने निवास पर हैं और डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

2 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

2 hours ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

2 hours ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

3 hours ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

3 hours ago