ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु विशेष अभियान चलाकर, चिन्हित करने के पश्चात ध्वस्त करने का कार्य तहसील कर्मियों द्वारा किया जा रहा है, जिससे सरकारी जमीन पर विभिन्न योजनाओं को स्थापित किया जा सके। इस अभियान को लेकर तहसील क्षेत्र के ग्राम क्यामपुर में शिवचंद द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया था, इसी प्रकार ग्राम डॉलसे पुर में पोखरी के खाते की जमीन पर पलटू मोतीराम एवं शंकर राम द्वारा अतिक्रमण किया गया था वही नगर पंचायत वलीदपुर में ऋषिकेश एवं ओंकार द्वारा खोर की भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले मे उप जिला अधिकारी हेमंत कुमार चौधरी के नेतृत्व में तहसीलदार राहुल गुप्ता, नायब तहसीलदार गौरव शाह, राजस्व लिपिक एवं लेखपाल द्वारा इन तीनों स्थानों पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाया गया। इस बाबत पूछे जाने पर एसडीएम हेमंत कुमार चौधरी ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर कोई भी व्यक्ति अगर अतिक्रमण करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

जर्जर हथिनी–सरवां सड़क से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

हथिनी–सरवां मार्ग की मरम्मत जरूरी: जर्जर सड़क से बढ़ रहा हादसों का खतरा, मुख्यमंत्री से…

12 minutes ago

पीएम मोदी का संदेश: विकसित भारत के लिए औपनिवेशिक सोच से मुक्ति जरूरी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय…

39 minutes ago

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में संभावित बदलाव

बांग्लादेश चुनाव परिणाम 2026: BNP की बड़ी जीत, तारिक रहमान के नेतृत्व में नई शुरुआत…

1 hour ago

अवैध असलहा व संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर

देवरिया में सख्त सुरक्षा घेरा: 16 स्थानों पर 330 लोगों व 175 वाहनों की जांच,…

1 hour ago

संत कबीर नगर: पंचवटी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य कीर्तन व विशाल भंडारा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंचवटी शिव मंदिर, कबीर…

2 hours ago

महाशिवरात्रि 2026: आगरा के कैलाश मंदिर में डीएम ने परखी तैयारियां

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर में जिला…

2 hours ago