हिंसा के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ पैर में लगी गोली नेपाल भागने के फिराक में थे आरोपी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। महाराजगंज में हुए हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गये और उनके पैरों में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नानपारा बायपास पर हांडा बसेहरी नहर के पास आरोपियों की घेराबंदी की जहां पुलिस व आरोपियों के बीच जवाबी फायरिंग हुई जिसमें दो आरोपी घायल हो गये।

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के नाम सरफराज और तालिम हैं । वहीं यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी हिंसा के आरोपी थे और उन्होंने कहा कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे‌ घायल आरोपियों को इलाज के लिये नानपारा सीएचसी में भर्ती किया गया है। सीएचसी के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है और किसी को भी अन्दर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों घायलों को लेकर नानपारा सीएचसी से मेडिकल कालेज की ओर रवाना हो गई है। मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात है। सुरक्षा के लिये लिहाज से मेडिकल कॉलेज के बाहर फोर्स तैनात है। बताया जा रहा है कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे तभी उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के नाम सरफराज और तालिब हैं। सरफराज मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद का बेटा है और ये भी मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

58 minutes ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

9 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

9 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

9 hours ago