उतरौला(बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा) लेखपाल व पुलिस विवाद में दोषी पुलिस कर्मियों को बुधवार तक निलंबित नही किया जाता है तब गुरुवार से तीनों तहसील के लेखपाल कलमबंद हड़ताल शुरू कर देंगे। इसकी जानकारी लेखपाल संघ उतरौला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि तहसील उतरौला के लेखपालों की घटना में दोषी पुलिस कर्मियों के निलम्बित करने की मांग करता चला आ रहा है। प्रशासन ने इस मामले में दोषी पांच पुलिस कर्मियों को केवल लाइन हाजिर कर दिया है परन्तु अभी तक उन्हें निलंबित नही किया गया है। प्रशासन इस मामले में ढुलमुल रीति अपना रहा है। लेखपाल संघ उतरौला अपनी मांगों को लेकर घटना के दिन से हड़ताल पर हैं। उनके समर्थन में तहसील बलरामपुर व तुलसीपुर के लेखपाल हाथों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बाद लेखपाल संघ उतरौला के हड़ताल के समर्थन में तहसील बलरामपुर व तुलसीपुर के लेखपाल गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। लेखपाल संघ तहसील उतरौला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि घटना में दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता तब जिले के लेखपाल हड़ताल पर सारा प्रशासनिक कार्य ठप कर देंगे और इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…