भूमाफिया के साथ मिल लेखपाल ने न्यायालय में विचाराधीन दुकान व मकान पर भूमाफियाओं का कब्जा दिलाने का रच रहा कुचक्र

मुख्यमंत्री के निर्देश को भूमाफिया के साथ मिल लेखपाल दे रहा चुनौती

प्रशासन मामले को नही लिया गम्भीरता से तो लेखपाल व भूमाफिया एक नए फतेहपुर व मेहड़ा की रख दिये है नींव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से पूरा सरकारी अमला चुनाव को लेकर कृतसंकल्प लिया है वही देवरिया के चर्चित लेखपालों में एक अकेला राजस्वकर्मी भूमाफियाओं के साथ मिल बिना सुरक्षा कर्मी के भूमाफिया के हित के लिए विवादित मकान खाली कराने एक दर्जन आपराधिक सागिर्दों के साथ पहुँचा स्टेशन रोड।
भूमाफिया समेत लेखपाल के हौसले इतने बुलंद है की रामनवमी के दिन पुलिस चौकी के सामने दिनदहाड़े करीब दो दर्जन से अधिक भूमाफियाओं ने न्यायालय में विचाराधीन एक दुकान में लूटपाट करते हुए दुकानदार को बाहर पटक दिया और दुकान पर कब्जा करने की पूरी तैयारी कर ली।पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला शहर के रेलवे चौकी से महज 10 कदम की दूरी पर रेलवे स्टेशन गेट नंबर 1 के सामने एक विवादित मकान में स्थित दुकान का है। जहां बुधवार की दोपहर दो दर्जन से अधिक की तादाद में आए भूमाफियाओं ने धावा बोल दिया और दुकान में घुस कर लूटपाट मचाते हुए दुकानदार आशीष चौरसिया को जबरन घसीट कर दुकान से बाहर कर दिया।इसके साथ ही दुकान में ताला लगाकर कब्जा करने की नाकाम कोशिश किया।महज 20 मीटर पर स्तिथ चौकी को सूचना दी गयी सूचना मिलते ही रेलवे चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच कर मामले को नियंत्रित किया और विवादित मकान के संदिग्ध मालिक समेत दो को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।इस घटना के बाद से आसपास के लोगों में भय का माहौल है। वही रेलवे चौकी के सामने दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर लोगों में पुलिस की उदासीनता से किसी बड़े घटना के होने की बात कही जा रही है। इस घटना से एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को उक्त आधा दर्जन भूमाफिया और लेखपाल न्यायालय में लंबित भवन पर पहुंचकर एक संदिग्ध शिकायत पत्र के बलबूते मकान और दुकान को एक सप्ताह के अंदर खाली करने की धमकी दी थी। बताया जाता है कि बीते एक महीने में करीब चार बार भूमाफियाओं का एक गिरोह और शहर लेखपाल साथ मिलकर एक फर्जी हस्ताक्षर वाले मनगढ़ंत और संदिग्ध शिकायत पत्र का हवाला देते हुए इस मकान में निवासित लोगों और दुकानदारों को मकान खाली नही करने की दशा में रुद्रपुर के फतेहपुर हत्याकांड और पुरवा जैसी घटना जैसा अंजाम की पुनरावृत्ति की बात बार कह रहे है।उत्तर प्रदेश के भूमाफियाओं को मिट्टी में मिलाने की आदेश को स्थानीय लेखपाल भूमाफिया धज्जियाँ उड़ाते आ रहे है।यदि प्रशासन ने इस मामले पर गम्भीरता से संज्ञान नही लिया तो भूमाफिया लेखपाल के साथ मिल कोई बड़ी बारदात कर या करा सकने की धमकी देते आ नजर आ रहे है।जो स्थानीय प्रशाशन के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

1 hour ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

1 hour ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

1 hour ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

2 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago