Categories: Uncategorized

पकवाइनार चट्टी के चौराहे पर देर शाम हुआ हादसा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

रसड़ा-मऊ (राजधानी) मार्ग के पकवाइनार चट्टी के चौराहे पर सोमवार देर शाम ट्रेलर वाहन के चालक की झपकी आते ही तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो मिठाई की दुकान का आगे का हिस्सा तोड़ते हुए एक इलेक्ट्रानिक व पान की गुमटी के परखच्चे उड़ा दिया। इस भीषण हादसे में कोई जान-माल की क्षति तो नहीं हुई लेकिन चार से अधिक दुकानदारों का दुकान तहस-नहस हो गई। आस-पास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ट्रेलर चालक वाहन लेकर मऊ से बलिया की तरफ आ रहा था कि पकवइनार के पास अचानक उसकी नीद आने लगी जिससे तेज गति से ट्रेलर बेकाबू होकर पकवाइनार चट्टी पर स्थित कमलेश गुप्ता व रामानंद गुप्ता की मिठाई की दुकान का अगल हिस्से का ध्वस्त करते हुए बब्लू गुप्ता की इलेक्ट्रानिक की दुकान तथा पिंटु कुमार गुमटी में पान की दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए इस हादसे की तेज धमाके की आवज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रेलर वाहन को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में जूट गई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

05 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

05 मार्च 2026 का राशिफल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आधारित…

10 minutes ago

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…

3 hours ago

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…

3 hours ago

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

13 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

13 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

13 hours ago