एक यूनिट रक्त बचाएगा तीन जिंदगी : प्रो.पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के रेड रिबन क्लब व ब्लड बैंक, गोरक्षनाथ चिकित्सालय गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान मे वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों तथा इच्छुक रक्तदाताओ को रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह के द्वारा एक स्कैनर युक्त रजिस्ट्रेशन लिंक जारी किया गया था। जिसके माध्यम से 48 स्वयं सेवकों ने रक्तदान हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसके सापेक्ष में कुल 22 स्वयं सेवकों-सेविकाओं का रक्तदान हो पाया शेष पंजीकृत लोगों का रक्तदान आगे योजना बनाकर करवाया जाएगा। रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. पूनम टंडन, कुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के आधुनिक दौर में टेक्नोलॉजी और मेडिकल साइंस ने चाहे कितनी भी तरक्की कर ली हो, लेकिन आज भी ब्लड यानी खून किसी फैक्ट्री में नहीं बनता। इसे बनाने वाली सुपर टेक्नोलॉजी आज भी हमारे शरीर में ही मौजूद है। ब्लड डोनेशन ही एकमात्र रास्ता है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खून मिल सकता है तथा आपके 01 यूनिट ब्लड से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। लेकिन फिर भी जागरूकता की कमी और कई भ्रामक धारणाओं की वजह से लोग रक्तदान करने से कतराते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए रक्तदान करने वाले बच्चों से भी उनके अनुभवों को जाना। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने स्वयं सेवकों को समझाया कि हमें समाज के लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए जिससे जरूरत मन्द व्यक्ति की जरूरत पर रक्त मिल सके। रक्तदान एक पुनीत मानवीय कार्य है। इसके लिए युवाओं को आगे आकर समाज को जागरूक करना होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक गाव/मोहल्लें में जाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सामाजिक जागरूकता में अहम भूमिका होती है। वे समाज के लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करके रक्तदान में सामाजिक हिस्सेदारी को बढ़ा सकते है। रक्तदान शिविर में डॉ. कुसुम रावत, डॉ. स्मृति मल्ल, डॉ. सुमन कन्नौजिया, डॉ. पवन कुमार, डॉ. नुपुर सिंह, डॉ. सुशील कुमार एवं ब्लैड बैंक गोरखनाथ चिकित्सालय गोरखपुर के टीम का कार्यक्रम में विशेष भागीदार रही।

Karan Pandey

Recent Posts

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का भावुक संदेश, प्रियंका, राहुल ने साझा की दादी से जुड़ी अनमोल यादें

इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भावुक हुआ गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि; खड़गे…

1 hour ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षा का भरोसा, सुबह पार्कों से स्कूलों तक मुस्तैद रही पुलिस

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

1 hour ago

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, मोदी से योगी तक गूंजा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प

Ai निर्मित नई दिल्ली/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत की एकता, अखंडता और मजबूत राष्ट्र…

2 hours ago

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से लेकर सुधार तक—अब आवेदन लटकाया तो फंसेंगे जिम्मेदार अधिकारी!

https://twitter.com/ceoup/status/2116199183543890078?a=aNZ5bov-ljZ0Wrotwro&s=19 मतदाता सूची में लापरवाही पड़ी भारी! अब सीधे निशाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी, रोज…

2 hours ago

छोटी मछली गिरफ्तार, बड़ी मछली को अभयदान!

व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…

10 hours ago