Categories: Uncategorized

किसानों के मसीहा चौधरी अजीत सिंह का 86वा जन्मदिन मनाया गया

कोरांव/प्रयागराज(राष्ट्र की परम्परा)
किसानों के हितों के लिए सदैव संघर्ष करने वाले सामाजिक समरसता व भाईचारा के प्रबल पक्षधर ईमानदार वह सरल स्वभाव के धनी पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का 86 वन जन्मदिन, राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह में मनाया गया। इस अवसर पर रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित के इस अवसर पर आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए रामकृष्ण सिंह पटेल सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल किसान प्रकोष्ठ ने कहा कि, स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह सदैव किसान हितों के लिए चिंतित रहें उन्हें जब भी मौका मिला उन्होंने किसानों के हित में कार्य किया। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 40 से अधिक चीनी मिलों की स्थापना कराई पूरे देश में सैकड़ो से ज्यादा चीनी मिलों की स्थापना चौधरी अजीत सिंह ने कराई। देश में 2002 में भयानक सूखा पड़ने पर सभी किसानों को दो हेक्टेयर तक सूखा राहत उपलब्ध कराया। केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर आयकर थोपा जा रहा था, जिसे चौधरी अजीत सिंह ने अपने राजनीतिक कौशल से समाप्त कराया। किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य मिले इसके लिए उन्होंने कारगर पहल 1894 के भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कराकर 2013 में नया बात भूमि ग्रहण कानून मनमोहन सिंह सरकार द्वारा पास कराया। जब भी सरकारों के किसी फैसले से किसानों का नुकसान दिखाई देता था , चौधरी अजित सिंह चट्टान की तरह सरकार के फैसलों के खिलाफ खड़े हो जाते थे, किसान आंदोलन के समय टूट रहे किसान आंदोलन को खुला समर्थन देकर उन्होंने सरकार को तीन कृषि कानून वापस करने के लिए बाध्य किया। किसान मजदूर गरीब के हितों के लिए संघर्ष करते रहे, इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले प्रमुख लोगों में अशोक कुमार सिंह, पंडित धनुर्धर तिवारी , हंसराज यादव, रमाकांत विश्वकर्मा ,चंद्रशेखर मौर्य राममिलन सिंह पटेल ,कृष्ण कुमार बिंद रमेश बिंद, दयाराम बिंद ,लालता प्रसाद मौर्य, फूलचंद सिंह पटेल, अरुण सिंह परिहार ,आरके सिंह, राधेश्याम,शिव बाबू कुशवाहा, आले कुशवाहा, शिव नारायण सिंह , आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त बाते बताते हुए,सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश अध्यक्ष राष्टीय लोक दल श्रीराम कृष्ण सिंह पटेल ने कहा कि सामाजिक समरसता भाईचारे के लिए संघर्ष ही चौधरी अजीत सिंह के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

1 hour ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

2 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

9 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

9 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

9 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

10 hours ago