मानव सेवा कर मनाई गई पूर्व प्रधानाचार्या की 6वीं पुण्यतिथि

नेक कार्य करने वाले रहते है हमेशा याद– पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उपनगर भिटौली स्थित सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्या स्वर्गीय शांति सिंह की 6वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को विद्यालय परिसर में मनाई गई । प्रधानाचार्या के चित्र पर विद्यालय के प्रबंधक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग एवं अध्यापक अध्यापिकाओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष शरद सिंह ने कहा कि स्वर्गीय शांति सिंह का पूरा जीवन महिला शिक्षा को आगे बढ़ाने में समर्पित रहा। उनका त्याग और योगदान हमेशा अमर रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि स्वर्गीय शांति सिंह एक महान महिला थी, जिन्होंने इस पिछड़े क्षेत्र में महिला शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। ऐसे लोग हमेशा याद रहते हैं।आज इस विद्यालय से अनेकों छात्राएं अपने भविष्य को प्रकाशवान कर क्षेत्र और जनपद का मान बढ़ा रही हैं। यही उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कांग्रेस वरिष्ठ नेता गोपाल शाही ने कहा कि स्वर्गीय शांति सिंह एक महान महिला थी जिनके द्वारा हुए त्याग और समर्पण से संचालित कन्या विद्यालय क्षेत्रीय छात्राओं को शिक्षा का प्रकाश प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेज बहादुर पांडेय ने किया।तत्पश्चात विद्यालय में आयोजित फ्री मेडिकल कैंप के द्वारा डॉ अनिकेत रंजन, विनीत राय, चंद्रदेव चौधरी, मुकेश श्रीवास्तव अजीत कुमार शर्मा, दिलीप कुमार आदि की स्वास्थ्य टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह, व्यास मुनि सिंह, क्षितिज सिंह रियाजुद्दीन, मिथिलेश सिंह, दुर्गेश,रघु भूषण, अजय तिवारी, राजेश मणि ,रीता गौड़ , सुमित राव, ब्रज भूषण पटेल, पुनीत, पल्लवी सिंह, शंभवी सिंह आदि ने रक्तदान किया।
इस दौरान गोपाल शाही, प्राचार्य डॉ. एस. एन. पाण्डेय, प्रधानाचार्य व्यास मुनि सिंह, पूर्व एआरएम इश्तियाक अहमद, प्रधानाचार्या मनीषा पांडेय, नीरज नयन सिंह महेन्द्र सिंह, राजेश सिंह,घनश्याम वर्मा , राम बेलास सिंह, राजेश शुक्ला, वीरेंद्र, रितेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य गोपीनाथ पटेल, रंजन लाल श्रीवास्तव, गामा प्रसाद, शत्रुंजय सिंह, राजेश मणि त्रिपाठी साहित तमाम अभिभावक सहित गणमान्य लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

41 minutes ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

3 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

13 hours ago