तहसील सदर में अम्बेडकर के चित्र पर मल्यार्पण कर 134 वीं जयंती मनाया गया

पद यात्रा निकाल कर गगन भेदी नारों से गूंजा शहर गांव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। संविधान के शिल्पकार, ज्ञान के प्रतीक, विश्वरत्न, भारतरत्न, बोधिसत्व बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर मंडलायुक्त सभागार, जिला अधिकारी सभागार, एसडीएम सदर सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया शहर गांव के विभिन्न स्थानों पर अंबेडकरवादियों ने विशाल पद यात्रा निकालकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।जिसमें बाबा साहेब अमर रहे, जबतक सूरज चाँद रहेगा बाबा साहेब का नाम रहेगा, संविधान निर्माता अमर रहे जैसे गगनभेदी, नारे लगे। पद यात्रा में मौजूद रामकेश ने बताया कि हम लोगों ने जातिवाद भेदभाव का दंस झेला है जिन्हें अंग्रेजों द्वारा जरायम जैसे एक्ट के तहत वर्षों गुलाम रखा गया वह वर्ग आजादी के वर्षों बाद भी अपने मूल अधिकारों से वंचित है हमारे लोग जो शासन सत्ता में बैठे है वो स्वंम को इस वर्ग का हितैषी कहते है लेकिन वो भी चुनाव के वक़्त ही सिर्फ हमारे बस्तियों में आते है इस वर्ग को बाबा साहेब द्वारा मिले वोट के अधिकार व शिक्षा के महत्त्व को समझना होगा तभी बदलाव संभव है। अब बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के विचारधारा पर चल पड़ा है और उनके द्वारा दिए गए मूलमन्त्र शिक्षित बनो, संगठित हो व संघर्ष करो की राह को अपना रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

9 minutes ago

जानिए 19 फरवरी को जन्मे वो नाम जिन्होंने दुनिया बदली

📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…

12 minutes ago

आज के दिन इतिहास में: 19 फरवरी की अनसुनी घटनाएँ

19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…

13 minutes ago

पंचांग 19 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, फुलेरा दूज, राहुकाल और चौघड़िया

🗓️ आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026, गुरुवारआज फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है।…

14 minutes ago

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

8 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

9 hours ago