सीएम योगी भीम नगरी का करेंगे उद्घाटन

मंच से पीडीए की धार करेंगे कुंद

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के पीडीए फार्मूले से 2024 के लोकसभा चुनाव में सीट घाटे का दंश झेल चुकी भारतीय जनता अब इसकी धार कुंद करने में जुट गई है।डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के एक दिन पहले प्रतिमाओं और पार्कों में सफाई और दीपांजलि के बाद भीम नगरी के आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की सहमति, यही इशारा दे रही है। बता दें कि भीम नगरी समारोह इस बार कुछ खास होने जा रहा है।इस आयोजन में सीएम योगी आ रहे हैं। सीएम कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे और डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। बता दें कि आगरा दलितों का गढ़ माना जाता है,आगरा में कई विधानसभा सीटों पर दलित वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। भाजपा दलितों को पार्टी से फिर जोड़कर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है।केंद्र की मोदी सरकार और योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी बने दलित वोटरों ने 2014 से 2022 के विधानसभा चुनाव तक भाजपा का हर स्तर पर खूब साथ दिया।यूपी में डबल इंजन की सरकार बनी तो अधिकांश जिलों में ट्रिपल इंजन की भी सरकार बनी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए फार्मूले के प्रभाव में आए दलित वोटर भाजपा से दूरी बना ली।भाजपा को यूपी में सीटों का बड़ा घाटा हुआ।चिंता का विषय बने इस समीकरण को तोड़ने के लिए भाजपा नेतृत्व ने डाॅक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती को अवसर के तौर पर लिया है। देश भर में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से दलित वोटर को भाजपा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।भीम नगरी के उद्घाटन कार्यक्रम में आएंगे सीएम इसी क्रम में आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा के सेक्टर 11 में आयोजित भीम नगरी का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे।इससे पहले भी आयोजन समिति ने सीएम को कई बार आमंत्रित किया था,लेकिन वह नहीं आ पाए थे।लगातार तीन लोकसभा चुनाव में बसपा के हाथ खाली रहने के लिए उसका कोर वोटर छिटकना माना जाता है। भाजपा दलित वोटर को पालने में बनाए रखने की जुगत में जुटी 2027 के विधानसभा चुनाव में अगर दलित वोटर बसपा की तरफ रुख करता है तो ये भाजपा के लिए बड़े घाटे का सबब बन सकता है।ऐसे में भाजपा की इस मशक्कत को दलित वोटर को अपने पाले में बनाए रखने की जुगत भी माना जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने का भ्रम फैलाकर दलित वोटरों को अपने पाले में करने में सफल रही कांग्रेस भी दलितों को अपने साथ जोड़े रखने की कोशिश में है।

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

43 minutes ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

51 minutes ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

59 minutes ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

1 hour ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago