घण्ट घड़ियालों से गूंज उठे मन्दिर व मठ

श्रद्धा एवं आस्था के साथ सम्पन्न हुआ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। चैत्र शुक्ल पक्ष तिथि नवमी के रविवार को जगह-जगह मठो और मंदिरों पर घण्ट घड़ियालों के साथ भगवान का जन्मोत्सव हर्ष उल्लास के बीच मनाया गया। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के पटेल नगर वार्ड जहाज घाट में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर व आदिशक्ति माँ दुर्गा जी के मंदिर पर रविवार को पूजन हवन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन हुआ, वही रामनवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पण्डित चंदन पाण्डेय एवं पण्डित संजय मिश्रा द्वारा किया गया। इस दिव्य अवसर पर यजमान सीताराम जायसवाल, हरिनारायण पाण्डेय अरविंद जायसवाल, मनोज पाण्डेय, अंजनी पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, चंकी पाण्डेय, सहित सैकड़ों की संख्या में पुरूष व महिला श्रद्धालु मौजूद रहे।इसी क्रम में वार्ड संख्या 14 में अनंत पीठ आश्रम पर श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्व अंज्जनय दास महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच, विधिवत पूजन अर्चन करके भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वहीं गौरा बरहज स्थित राम जानकी मंदिर पर सत्येंद्र दास महाराज द्वारा भगवान के जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, नगर सहित क्षेत्र के बेलडाड में ठाकुर जी की मंदिर पर भगवान का जन्म उत्सव का कार्यक्रम हुआ। नगर के बाबा गया दास के कुटी पर भी भक्तों ने भगवान का पूजन किया। इस प्रकार से देखा जाय तो रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र के पैना, तेलिया शुक्ल, करवा घाट, पौहारी महाराज की कुटी पर भी राम जन्मोत्सव मनाया गया। श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आजनेय दास महाराज ने कहा कि जब जब, इस धरा धाम पर पापियो का अत्याचार बढ़ता है तब तब , भगवान किसी न किसी रूप में धरा धाम पर अवतरित होकर संत महात्माओं अपने भक्तों की रक्षा करते हैं, उसी क्रम में आज के ही दिन त्रेता युग में प्रभु श्री राम ने चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी के दिन भगवान ने जन्म लेकर भारत की भूमि पर बढ़ रहे अत्याचार को समाप्त किया और संत महात्माओं ऋषि, महर्षियों के कुटियो में जाकर अत्याचारियों से रक्षा की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में अनमोल मिश्र, कृष्ण मुरारी मिश्र, हरिशंकर पांडे ,प्यारे मोहन सोनी, कृष्ण मुरारी तिवारी, संजय मिश्रा, मानस मिश्रा, अनुपम मिश्रा ,अवधेश पाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

30 minutes ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

53 minutes ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

1 hour ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

2 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

3 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

4 hours ago