Telangana News: पिता ने की अपने ही दो मासूमों की हत्या, जानें पूरा मामला

नारायणपेट/तेलंगाना (राष्ट्र की परम्परा)। इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला तेलंगाना के नारायणपेट जिले से सामने आया है। मारिकल गांव में एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी की पहचान शिवरामुलु के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

अस्पताल का बहाना, खेत में ले जाकर हत्या

पुलिस के अनुसार, 5 जनवरी को शिवरामुलु ने बच्चों—बेटी रित्विका (8) और बेटे चैतन्य (5)—को अस्पताल ले जाने का बहाना बनाकर घर से निकाला। शराब के नशे में उसने खेत के पास दोनों के गले में फंदा डालकर हत्या की और शवों को कोयल सागर डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में फेंक दिया।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

जांच में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी तीन साल पहले तलाक देकर मायके चली गई थी। तब से वह बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था, लेकिन उसका किसी महिला से अवैध संबंध था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी ने बच्चों को अपने संबंधों में रोड़ा मानते हुए यह घिनौना कदम उठाया।

ये भी पढ़ें – Venezuela Update: ट्रंप का बड़ा ऐलान — वेनेज़ुएला के 30–50 मिलियन बैरल तेल को अमेरिका को हस्तांतरित किया जाएगा

खुदकुशी की कोशिश, दोस्त को किया फोन

हत्या के बाद आरोपी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की और नहर में कूद गया। कुछ देर बाद उसने अपने एक दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से बच्चों के शव बरामद कर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेजे गए। आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

24 minutes ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

36 minutes ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

46 minutes ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

3 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

4 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

4 hours ago