तहसील बार एसोसियेशन देवरिया विवाद: अधिकारियों की कार्यशैली से असंतोष बढ़ा, अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य रोकने का निर्णय लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील बार एसोसियेशन देवरिया विवाद आज फिर चर्चाओं में रहा जब 06 दिसंबर 2025 को एसोसिएशन की आवश्यक बैठक अध्यक्ष सामन्त कुमार मिश्र, एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की और बताया कि ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम देवरिया तथा तहसीलदार देवरिया को समय देने के बावजूद उनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार देखने को नहीं मिला।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से तहसीलदार देवरिया द्वारा। GRS के अलावा किसी भी न्यायिक कार्य पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नायब तहसीलदार द्वारा न्यायिक कार्य में रुचि न लेने और व्यवहारिक दृष्टिकोण में कमी के कारण तहसील परिसर में असंतोष का माहौल व्याप्त है।

बार एसोसियेशन ने इस संबंध में जिलाधिकारी देवरिया, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) और सीआरओ को कई पत्र दिए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग भी बार-बार उठाई गई, जिसे शासन-प्रशासन ने नजरअंदाज कर दिया। इसके चलते अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य में सहयोग न करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें – जेएनसीयू की विषय सेमेस्टर परीक्षा में पाँच नकलची पकड़े गए

अधिवक्ताओं ने बताया कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण बार और ब्रांच के बीच तनाव बढ़ता गया। दबाव डालने पर अधिकारियों ने धारा 31/32 की 150 पत्रावलियाँ पुनः तहसील में भेज दीं, जिससे विवाद और गंभीर हो गया। इसके विरोध में अधिवक्ता कुछ दिन पूर्व शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने को विवश हुए थे, जिसे जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से समाप्त किया गया।

डीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन उनके आदेशों का अनुपालन अभी भी नहीं किया जा रहा। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो बार एसोसियेशन ने पुनः लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें – मुख्यधारा की मीडिया और सोशल मीडिया विषयक संवाद में छात्रों ने रखे विचार

बैठक में अजय कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार शाही, राजाराम, युगुल किशोर तिवारी, राघव पाण्डेय, राजीव त्रिपाठी, रामईश्वर सिंह, जसमुद्दीन, अजय कुमार, विष्णु कुमार, सच्चिदानन्द सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

5 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

5 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

6 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

6 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

6 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

7 hours ago