खेल सप्ताह में प्रतिभागिता के लिए टीमें आमंत्रित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के शुभ अवसर पर खेल निदेशालय उप्र लखनऊ एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 21 से 29 अगस्त तक खेल सप्ताह मनाये जाना सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने बताया है कि जिला खेल कार्यालय, मा. काशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम संतकबीरनगर द्वारा जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि फुटबाल जूनियर बालक वर्ग (जूनियर बालक वर्ग 17 वर्ष) खेल प्रतियोगिता हेतु दिनांक 21 से 23 अगस्त 2023 तक तिथि निर्धारित की गयी है। एथलेटिक्स जूनियर बालक/बालिका वर्ग हेतु (जूनियर बालक वर्ग 17 वर्ष, जन्म वर्ष 2006) दिनांक 24 से 26 अगस्त 2023 एवं हैण्डबाल जूनियर बालक वर्ग (जूनियर बालक वर्ग 17 वर्ष, जन्म वर्ष 2006) खेल प्रतियोगिता हेतु दिनांक 28 अगस्त 2023 की तिथि निर्धारित की गयी है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय की इच्छुक टीमे, समस्त खिलाड़ियों को नगर निगम, आधार कार्ड, प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त आयु प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ उक्त तिथि के अनुसार प्रातः 10 बजे मा० काशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम सत कबीर नगर में उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

33 minutes ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

8 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

9 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

9 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

9 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

9 hours ago