फाजिलनगर/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश को निपुण बनाने के लिए प्रत्येक माह निर्धारित शैक्षणिक लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूरा करना आवश्यक है। यह बातें एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) रवि राय ने कही। वह मंगलवार को फाजिलनगर ब्लाक के जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया में शिक्षकों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व शिक्षिका कुसुम द्विवेदी के सरस्वती वंदना से हुआ।
बैठक में निपुण लक्ष्य की चर्चा करते हुए सत्र 2026-27 तक प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए, आवश्यक बताते हुए एआरपी ने कहा कि सभी शिक्षक, प्रधानाध्यापक व संकुल शिक्षक टीम भावना के साथ कार्य करें। संकुल शिक्षक दीपक सिंह ने शिक्षण कौशल को बेहतर करने के लिए संदर्शिका के प्रयोग का सुझाव दिया। शिक्षक वेद प्रकाश त्रिपाठी, रेणु गुप्ता, कुसुम द्विवेदी, राधामोहन यादव ने गणित तथा भाषा ज्ञान के टीएलएम प्रस्तुत किये। इस दौरान सफाउद्दीन अंसारी, सुनील त्रिपाठी, मनोज सिंह, वेद व्यास पाण्डेय, योगेंद्र शर्मा, स्नेहा पाण्डेय, इंदु सिंह, सन्तोष प्रसाद, परवीन जहां आदि शिक्षक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशक मौजूद रहे।
जयनगर के बिरहोर टोला से 10 बच्चे लापता, 7 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस…
प्यार, भावनाएँ, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन की वैश्विक आवश्यकता एक समग्र विश्लेषणगोंदिया।…
उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग की आगरा में संगोष्ठी, लंबित मामलों की सुनवाई के साथ…
RTE निःशुल्क दाखिला 2026: 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,…
🔹 प्रस्तावनाइतिहास में आज का दिन: 7 फरवरी भारत और विश्व के लिए कई महान…
इतिहास में 7 फ़रवरी प्रस्तावनाइतिहास में 7 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व भारतीय राजनीति, खेल,…