कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब- जूनियर बॉक्सिंग बालिका प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला चयन/ट्रायल मण्डलीय चयन/ट्रायल 03 अगस्त, 2023 प्रात: 10:00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर एवं मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल 05 अगस्त, 2023 प्रात: 10:00 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर। तथा आयोजन तिथि 13 से 18 अगस्त, 2023 बुलन्दशहर में आयोजित होगी।
क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि भाग लेने खिलाड़ियों की उम्र 13 और 14 वर्ष अर्थात जन्मतिथि 01.01.2009 से 31.12.2009 के मध्य होनी चाहिए।
क्रीड़ाधिकारी ने जनपद कुशीनगर के समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से अनुरोध किया है कि वे अपने स्कूल/कालेज के प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग बालिका खिलाड़ियों को उक्त्त चयन/ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेजने का कष्ट करें | प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए हाई स्कूल प्रमाण पत्र/ आधार कार्ड(स्वयं एवं माता पिता का)/नगर निगम द्वारा जारी जन्म पात्रता प्रमाण पत्र, सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त्त आयु एवं चिकित्सा प्रमाण-पत्र, विद्यालय द्वारा प्रदत्त्त जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साईंज कलर फोटो, शपत पत्र (बॉक्सिंग संघ द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर रू० 10 के स्टाप पर) अनिवार्य प्रस्तुत करना होगा तभी जिला एवं मण्डलीय चयन में खिलाड़ी को सम्मलित किया जायेगा।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…