जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में दीक्षारंभ सम्पन्न

संस्था और प्रशासन संबंधी विषयों पर हुआ मंथन

छात्रों के चतुर्दिक विकास के लिए नई शिक्षा नीति सही: डॉ अजय

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में दीक्षारंभ समारोह का सोमवार को उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र ने दीक्षारंभ कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के संचालन में उनकी भूमिका से परिचित कराया और नई शिक्षा नीति पर चर्चा की गई। नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए डॉ मिश्र ने कहा कि छात्रों के चतुर्दिक विकास में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण है। उन्होंने महाविद्यालय की किसी भी समस्या के लिए छात्र-छात्राओं को उनकी सुविधाओं के विषय पर भी ढेर सारी बातें बताई और कहा कि जल्द ही महाविद्यालय को वाईफाई से आच्छादित कर दिया जाएगा।
ओरियंटेशन कार्यक्रम के समन्वयक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि अच्छी शिक्षा बेहतर अनुशासन और गुणवत्ता युक्त व्यक्तित्व का विकास की नई शिक्षा नीति की संकल्पना है इसे सभी को समझना होगा ।
प्रशासनिक अफेयर्स पर बातचीत करते हुए डॉ राणा प्रताप तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय को संचालित करने में महाविद्यालय प्रशासन का सहयोग छात्रों को करना होगा बिना सहयोग के प्रशासन नहीं चलता इसलिए अनुशासन बनाए रखने का कार्य सभी छात्र छात्राओं को करना होगा।
भूगोल के असिस्टेंट प्रोफेसर दिवाकर सिंह डिपार्टमेंटल ओरियंटेशन और अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर छट्ठ् यादव ने को करकुलम ओरियंटेशन विषय पर छात्र छात्राओं को संबोधित किया और नई शिक्षा नीति के अंतर्गत लागू किए गए को करकुलम कार्यक्रमों को छात्रों के लिए उपयोगी बताया।
दीक्षारंभ समारोह में महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत संपन्न निबंध पोस्टर भाषण और क्विज प्रतियोगिता के विजेता रितिका पटेल ,नाज़नीन खातून ,शिवांगी प्रजापति, पल्लवी वर्मा, आकृति प्रजापति ,सत्य प्रकाश द्विवेदी, राज त्रिपाठी और पल्लवी गौड़ को प्राचार्य डॉ मिश्र ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
दीक्षारंभ समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन डॉ शांति शरण मिश्र ने किया। अंत में सभी के प्रति डॉ पीयूष कुमार जयसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया । इस दौरान मुख्य नियंता/दीक्षारंभ आयोजन प्रभारी डॉ विपिन यादव, डॉ विजय आनंद मिश्रा, डॉ नंदिता मिश्र, डॉ अशोक कुमार वर्मा ,डा नेहा, मृत्युंजय तिवारी ,गुलाबचंद, डॉ राजू शर्मा, अपर्णा राठी सहित तमाम शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

11 hours ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

11 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

12 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

12 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

13 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

13 hours ago