देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देवरिया जनपद से 124 खिलाड़ियों का दल समस्त ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों / व्यायाम शिक्षिकाओं के साथ रविवार को रवाना हुआ।
क्रीडा दल के बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चन्द्र नाथ ने कहा कि हम जिस प्रकार ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं से जनपद स्तरीय एवं मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी हुए हैं उसी प्रकार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को भी जीतना है। साथ ही उन्होंने बच्चों को जीत की शुभकामनाएं दिया तथा अनुशासित ढंग से रहने की बात कही। 124 खिलाड़ीयों के खेल दल में विभिन्न ब्लाकों की बालक बालिका सम्मिलित हैं।
राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी के रूप में महेंद्र प्रसाद, खण्ड शिक्षा अधिकारी देसही देवरिया तथा सह नोडल सूरज कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी भलुअनी एवं जया राय खण्ड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर खेल दल के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुई।
कार्यक्रम स्थल पर विजयपसल नारायण त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर, संजय सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक, नरेंद्र मोहन सिंह सहित सैकड़ों अध्यापक / अध्यापिका उपस्थित रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…
नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…
IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…