गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) शहर के तिवारीपुर इलाके में शनिवार रात संपत्ति के लालच में बेटे ने पिता मधुर मुरली गुप्ता (62) की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के टुकड़े कर सूटकेस में भरकर गली में छिपा दिया। आरोपी के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़े बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के सूरजकुंड आवास विकास कॉलोनी में मधुर मुरली गुप्ता परिवार के साथ रहते थे। इन दिनों संपत्ति को लेकर उनके बेटों में विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है इसी विवाद में बेटे प्रिंस कुमार गुप्ता और संतोष ने पिता को अकेला पाकर सिलबट्टे से सिर पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद धार और सिर को अलग कर कई टुकड़ों में काट दिया।
फिर भाई के कमरे से सूटकेस लाया और उस सूटकेस में शव के टुकड़ों को रखकर घर के पीछे वाली गली में छिपा दिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संपत्ति के लालच में वारदात की बात सामने आई है।
चौरई (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय, चौरई में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए "मेंटल हेल्थ एंड…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के साकेत नगर क्षेत्र में पुलिस लाइन को जोड़ने वाले…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिकंदरपुर के सभागार में बुधवार को ‘माध्यमिक…
✍️ विजय गुंजन मानवता है संकट मेंअब ईश्वर तेरी परीक्षा हैह्रदय भरें हैं दुःख पीड़ा…
जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में सांप के काटने से श्रद्धालु की मौत, अमरनाथ…
डोडा के ठाठरी में बादल फटने से भारी तबाही, प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने…