अहमदाबाद में नेशनल एथलेटिक्स के लिए टीम रवाना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिला एथलेटिक्स महराजगंज के जूनियर एथलेटिक्स खिलाड़ियों की बालक एवं बालिकाओं की टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुई। टीम का चयन बीते सप्ताह एथलेटिक संघ के चयन समिति ने किया था। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हो रहे नेशनल मीट में 16 फरवरी से 18 फरवरी तक प्रतिभाग करेगी। टीम को रवाना करते हुए संघ की उपाध्यक्ष व पीजी कालेज के शारीरिक शिक्षा की असिस्टेंट प्रोफेसर अपर्णा राठी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका आहवान किया कि वे अनुशासित तरीके से खेल मे प्रतिभाग करें। संघ के सचिव अमित कुमार तिवारी ने बताया कि 14 वर्ष और 16 वर्ष की बालक- बालिकाएं राष्ट्रीय चैंपियनशिप मे प्रतिभाग कर रही हैं जिसमें शिवम जायसवाल, अनमोल विश्वकर्मा, मोहम्मद अफराईम, विक्की गुप्ता, निखिल कुमार, प्रिया, काजल, कुशल सिंह, आकिफ अहमद, उजाला यादव प्रमुख हैं।
टीम रवानगी के दौरान संघ के वरिष्ठ संयुक्त सचिव सुनील कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव परोमिता विस्वास, पीजी कालेज महराजगंज के चीफ प्राक्टर विपिन यादव, पीजी कालेज बीपीएड विभाग के प्रभारी शिवानंद शाही,टीम कोच हिरामन चौरसिया, अजय वर्मा, कमलेश वर्मा, संघ के सदस्य अकील अहमद, जुगुल चौधरी, विकास मिश्रा आदि उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

4 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

6 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

8 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

8 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

10 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

10 hours ago