शिक्षकों ने कालीपट्टी बांध जताया एनपीएस व यूपीएस का विरोध

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
ओल्ड पेंशन से वंचित शिक्षक आगामी 6 सितंबर तक अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में आंदोलनरत हैं। शिक्षक व कर्मचारीयो द्वारा यूपीएस व एनपीएस के खिलाफ कालीपट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा हैं। इस क्रम में शिक्षकों ने दुदही बीआरसी परिसर में अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष सिद्धार्थ यादव के नेतृत्व में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राशिसं के ब्लाक अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय ने कहा कि यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) व एनपीएस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। शिक्षक, कर्मचारियों व अधिकारियों को सिर्फ पुरानी पेंशन चाहिए। जूशिसं के ब्लाक अध्यक्ष बांके बिहारी लाल ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से एनपीएस को अच्छा बताया जा रहा था, मगर अब यूपीएस को अच्छा बताया जाने लगा है, जबकि यूपीएस में पुरानी पेंशन जैसी कोई भी व्यवस्था नहीं है। इस योजना में शिक्षक व कर्मचारियों
का बुढ़ापा बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष सिद्धार्थ यादव ने कहा कि आगामी 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विनय सिंह, विद्या सिंह  भानुप्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, अनिल सिंह, राजेश प्रसाद, विनोद कुमार, विनोद कुमार यादव, अभिषेक प्रभाकर आदि शिक्षक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

23 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

27 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

29 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

2 hours ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

3 hours ago