बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड पथरदेवा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार 30 जून को विद्यालय पेयरिंग के विरोध में एवं शिक्षकों को सरप्लस किए जाने के विरोध में ब्लॉक संसाधन केंद्र पथरदेवा पर शिक्षकों की आवश्यक बैठक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शफीक अहमद खॉन के नेतृत्व में हुई।बैठक को संबोधित करते हुए शफीक अहमद खॉन ने कहा कि विद्यालयों का मर्जर किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा।यह कार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के विपरीत है।शिक्षकों को ग्रामीण और अभिभावकों को जागरूक करना होगा और इसके होने वाले दुष्परिणाम को बताना होगा। ब्लॉक मंत्री रविंद्र यादव ने कहा कि सरकार धीरे-धीरे सभी विद्यालयों को बंद करने का कुचक्र रच रही है। बैठक में विनोद कुमार सुमन,रामानंद यादव,हरिवंश तिवारी,रमेश तिवारी,महिमा प्रसाद,कृष्ण प्रताप सिंह,मनोहर सिंह,पूनम सिंह,सुमन मिश्रा,अरुण सिंह, आशीष कुमार,अखिलेश प्रसाद,मोहम्मद यूनुस आदि अध्यापक विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…
मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…
भागलपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र में भागलपुर ब्लॉक कार्यालय और बीजीएम क्रिश्चियन इंटर…
यूपी की महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज, 20 हजार से शुरू होगी मदद; अगली…
किसानों के लिए बड़ी राहत: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, सिंचाई खर्च घटाने में…
लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…