‘ ई-शिक्षा कोष ‘ से हाजिरी बनाए जाने को लेकर शिक्षकों ने उठाए सवाल

शिक्षक संघ ने एंड्रॉयड मोबाइल के साथ साथ डाटा खर्च के लिए संसाधन मुहैया कराने का किया मांग

पटना(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य मे एक अगस्त से ‘ ई-शिक्षा कोष ‘ पोर्टल पर अपनी उपस्थिति/हाजिरी बनाने को लेकर शिक्षकों ने सवाल उठाया है।परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार, कार्यकारी प्रदेश संयोजक नवनीत कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिशीर कुमार पाण्डेय ने इसपर आपत्ति जताते हुए कहा है कि, जमीनी हकीकत यह है कि हजारों शिक्षकों के पास एंड्रॉयड मोबाइल नही है और बहुत सारे ऐसे शिक्षक भी हैं जिनके पास मोबाइल फोन है भी तो इस एप्प को ऑपरेट करने नही आता। शिक्षा विभाग को सर्वप्रथम शिक्षकों के लिए डाटा के साथ एंड्रॉयड मोबाइल उपलब्ध कराना चाहिए। साथ ही इसे ऑपरेट करने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार सिंह एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने कहा है कि ‘ ई-शिक्षा कोष ‘ एप्प से शिक्षकों की हाजिरी बनाने को लेकर शिक्षक आशंकित है। जहां नेटवर्क की समस्या रहती है या नेटवर्क की समस्या उत्पन्न हो जाएगी तो एप्प कैसे काम करेगा?अगर बिजली नही रहने के कारण मोबाइल डिस्चार्ज हो जाए, रिचार्ज या डाटा खत्म हो जाए, मोबाइल गायब हो जाए, मोबाइल घर मे ही भूल जाए। उस स्थिति मे एप्प के माध्यम से उनकी हाजिरी कैसे बनेगी?प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार गुप्ता एवं उपाध्यक्ष संजीव समीर ने कहा है कि इस एप्प के बारे मे शिक्षा विभाग द्वारा बताया गया है कि इससे स्कूल प्रांगण या स्कूल प्रांगण के भीतर ही शिक्षक अपनी हाजिरी बनाए सकते हैं। स्कूल परिसर के बाहर यह एप्प काम नही करता है। परंतु, तकनीकी समस्या के कारण शिक्षक के स्कूल प्रांगण मे रहने के बाद भी एप्प शिक्षकों को स्कूल से काफी दूर बतलाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

22 seconds ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

3 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

3 hours ago