टीचर्स ऑफ बिहार ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट शिक्षक साथी

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में शिक्षा के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार के सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार ने ‘प्रोजेक्ट शिक्षक साथी’ की शुरुआत की है। इस परियोजना के तहत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजना बनाई गई है, जिससे शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता, पारदर्शिता और संवाद में सुधार हो सके। बांका जिले के 35 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय का वेबसाइट हुआ लॉन्च बांका जिले के 35 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू बालक, प्रखंड बाराहाट, जिला बांका की वेबसाइट लॉन्च की गई। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.), खेल मंत्री, बिहार सरकार सुरेन्द्र मेहता और स्थानीय विधायक राम नारायण मंडल ने विद्यालय की वेबसाइट का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार भी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, (भा.प्र.से.) ने कहा कि यह डिजिटल पहल शिक्षा को सुलभ और पारदर्शी बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस अभिनव परियोजना की संकल्पना टीचर्स ऑफ बिहार के टेक्निकल टीम लीडर इंजीनियर शिवेंद्र प्रकाश सुमन द्वारा की गई है। उन्होंने न केवल इस परियोजना के अंतर्गत सभी पोर्टल का निर्माण किया है, बल्कि शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हर विद्यालय के लिए नि:शुल्क वेबसाइट ‘प्रोजेक्ट शिक्षक साथी’ के तहत प्रत्येक सरकारी विद्यालय के लिए एक निशुल्क वेबसाइट बनाई जाएगी, जो विद्यालय की सूचनाओं, पाठ्यक्रम, गतिविधियों और शैक्षणिक संसाधनों को ऑनलाइन प्रदर्शित करेगी। इससे विद्यालयों में डिजिटल पारदर्शिता बढ़ेगी और अभिभावकों व छात्रों के लिए सूचनाएँ सुलभ होंगी। प्रधानमंत्री पोषण योजना कैलकुलेटर पोर्टलपरियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण योजना कैलकुलेटर पोर्टल भी विकसित किया गया है, जो विद्यालयों को इस योजना से जुड़े आँकड़ों का सटीक प्रबंधन करने में मदद करेगा। इस कार्य में शिक्षक रिजवान रिजवी और उनके आईआईटियन पुत्र अमीर हम्ज़ा भी सहयोग कर रहे हैं।शिक्षकों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण (द्रोणविद्या) शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा में दक्ष बनाने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इंजीनियर शिवेंद्र प्रकाश सुमन के नेतृत्व में शिक्षकों को वेबिनार, वर्चुअल क्लासरूम और अन्य डिजिटल टूल्स के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। टीचर्स ऑफ बिहार- द चेंज मेकर्स के संस्थापक शिव कुमार ने बताया कि यदि कोई विद्यालय अपनी वेबसाइट बनवाना चाहता है या किसी डिजिटल आवश्यकता को पूरा करना चाहता है, तो हर जिले में सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की एक तकनीकी टीम इस कार्य में सहयोग करेगी। इसकी जानकारी टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश सिंह और प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि यह पहल बिहार के शिक्षा तंत्र में डिजिटल क्रांति लाने और शिक्षकों व छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Karan Pandey

Recent Posts

80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों को ललकारने वाले वीर कुंवर सिंह को बलिया में भावभीनी श्रद्धांजलि

बलिया (राष्ट्र की परंपरा) प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू कुंवर सिंह के बलिदान दिवस…

1 hour ago

जब पड़ोसी से पहले सोशल मीडिया देता है खबर

पड़ोस अब मोबाइल में: रिश्तों की बदलती तस्वीर लेखिका: सुनीता कुमारी, पूर्णियां (बिहार) आज के…

1 hour ago

महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र पर वार?

लेखक: राजेन्द्र शर्मा लेखक: राजेन्द्र शर्मा महिला आरक्षण का रास्ता साफ करने के नाम पर…

1 hour ago

तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा नहीं, सफलता का आधार: सकारात्मक सोच की असली ताकत

गोंदिया। आधुनिक डिजिटल युग में जहां विज्ञान और तकनीक ने दुनिया को नई दिशा दी…

2 hours ago

कानपुर: “पापा मेरे शव को हाथ न लगाएं” — प्रियांशु का दर्दनाक सुसाइड नोट, अपमान और तनाव से टूटी जिंदगी

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने…

5 hours ago

MI vs CSK Highlights: चेन्नई की ऐतिहासिक जीत, मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार, 103 रन से रौंदा

आईपीएल में एक ऐतिहासिक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों…

5 hours ago