प्रधान जी आपका ध्यान किधर है

ध्यान दीजिए चुनाव निकट है

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन शासन प्रशासन से लगाई गुहार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के महराजगंज विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत पैकौली गांव के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने की नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वही ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से समस्याओं को दूर करने हेतु गुहार लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में जल निकासी, रास्ते की समस्या, कई पात्र आवास योजना से वंचित व अन्य समस्याएं पड़ी है, इस संबंध में ग्राम प्रधान सहित जिम्मेदार लोगों से कई बार शिकायत किया गया परंतु समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है । जिससे वह मूलभूत सुविधाओं से अभी वंचित है और उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित रहती है । ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार उनकी बातों को अनसुना कर रहे हैं जिससे ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार के विकास कार्यों से ग्रामीण पूरी तरह असंतुष्ट हैं, ग्रामीणों ने गांव में ही विरोध प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से समस्याओं के समाधान हेतु गुहार लगाया है। इस मौके पर मुन्ना लाल कुबेर राजकुमार सुनीता सुरती फूलमती आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

54 minutes ago

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

2 hours ago

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

6 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

7 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

7 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

7 hours ago