शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सीडीओ ने प्रधानाचार्यो एवं अध्यापको को किया सम्मानित

शिक्षको के सर्वश्रेष्ठ योगदान से ही आगे बढता है देश- सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिरकत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रधानाचार्या, अध्यापको को अंगवस्त्र ओढाकर एवं माल्यार्पित कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी देश, राष्ट्र व समाज के आगे बढने में योग्य शिक्षको की भूमिका होती है। उनके योगदान से ही देश आगे बढेगा। शिक्षक अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देता है तभी विद्यार्थी उच्चाईयों को हासिल करता है। उन्होंने बच्चों का भी आवाहन करते हुए कहा कि गुरुओं के बताये रास्ते, आदर्शो, आचरणों को अपनाये तथा पूरी लगन से शिक्षा हासिल कर लक्ष्यों को प्राप्त करें। उन्होंने शिक्षकों से भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने के साथ ही देश व राष्ट्र के समृद्धि में योगदान देने को कहा।
राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पी के शर्मा ने भी अपने सम्बोधन में देश व राष्ट्र के गौरवशाली अग्रणता के लिए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताया तथा शिक्षकों से इस पुनित कार्य में अपनी पूरी निष्ठा से योगदान देने व राष्ट्र निर्माण में अपने आप को अग्रणी रखने पर बल दिया।
लेखाधिकारी अबरार अहमद ने प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति तथा महान शिक्षाविद डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन आदर्शो को अपनाये जाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे महान विभूति के जीवन मूल्यों को सभी छात्र/छात्रायें जाने और उसके अनुरुप आचरण भी करें।
कार्यक्रम का संचालन एसएसबीएल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अजय मणि द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ एवं अन्य अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती एवं डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। सरस्वती वंदना छात्रा स्वर्णीक पाण्डेय, सिद्वी गुप्ता तथा स्वागत गीत शुभान्गी सिंह आदि छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी अगन्तुकों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले प्रधानाचार्यो में वसन्त कुमार मिश्र, हरी वलव सिंह, माधव प्रसाद सिंह, कनक कान्त मिश्र, गीता देवी, प्रीति सिंह तथा अध्यापकों में गोविन्द मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार सैनी, अनिल कुमार मिश्र, देवेन्द्र कुमार मौर्य, मो0 फैयाज खॉ, विकास द्विवेदी, अर्चना पाण्डेय, रमाशंकर चौरसिया, मंजू कुमार, रामशरण यादव आदि प्रमुख रुप से सम्मिलित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

3 minutes ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

41 minutes ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

45 minutes ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

3 hours ago

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

3 hours ago