Categories: Uncategorized

कुरेश नगर में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित उत्तरमध्य मुंबई जिला अध्यक्ष मिलिंद (अण्णा ) कांबले का समाजसेवक मकसूद शेख के तरफ से, कुरेश नगर मे सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें सर्वप्रथम समाज सेवक मकसूद शेख ने नवनिर्वाचित उत्तर मध्य मुंबई जिलाध्यक्ष मिलिंद अण्णा कांबले को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित कर बधाई दिया।
एनसीपी जिलाध्यक्ष मिलिंद अण्णा कांबले ने कहा कि इस कठिन दौर में आप लोगों ने पार्टी को ताकत दिया हैं। जहां सत्ताधारी लोग लोकतन्त्र का अपहरण करने को आतुर हैं, मैं सभी लोगो का तहे दिल से आभारी हूँ।
इसके बाद इस अवसर पर समाजसेवक मकसूद शेख इद्रशी, मुश्ताक इद्रीशी व शकील इद्रीशी के साथ हजारो कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी में पक्ष प्रवेश किया।
समाज सेवक मकसूद शेख ने नवनिर्वाचित उत्तरमध्य मुंबई जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि कुरेश नगर की जनता आप के ऊपर विश्वास व बहुत बड़ी जिम्मेदारी दिया है। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए आपको अनेकों कठिनाइयों का भी सामना भी करना पड़ेगा, लेकिन कुरेश नगर की जनता द्वारा किए गए इस विश्वास को आप कायम रखेंगे, तो निश्चित ही आपका राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन उज्जवल होगा तथा जनता हमेशा आपको सर आंखों पर बिठाए रहेगी और आने वाले चुनाव मे आपको फिर से विजयी बनायेगी। आप सीधे जनता से जुड़े हुए हैं, ईमानदारी एवं निष्ठा से अपने दायित्व को आप ने पहले भी निभाया था। उन्होने कहा यह मुझे विश्वास है की इस बार आप चुनाव मे निश्चित ही विजयी होंगे तथा इसी विश्वास के साथ आपको बधाई है।
इस अवसर पर जमेतूल कुरेश मुस्लिम इद्रीशी महासभा मुंबई, सोशल वेल्फेअर फाउंडेशन, हम वतन सोसायटी, रोशनी सेवा संस्था, फैजान अतहर सोशल वेल्फेअर फाऊंडेशन, नागरिक विकास मंडल शिवशक्ती वेल्फेअर सोसायटी, गरीब नवाज वेल्फेअर सोसायटी व नवजवान वेल्फेअर सोसायटी के भारी संख्या मे सदस्य व स्थानिक जनता उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

24 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

24 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago