ब्यावर/राजस्थान(राष्ट्र की परम्परा)l राउमावि सेंदड़ा रोड़,ब्यावर में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में विद्यालय की छात्राओं शिक्षक का जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है, इस विषय पर अपनी कविताएं और भाषण की प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राजस्थानी नृत्य किए गए। बालिकाओं द्वारा अपने प्रिय शिक्षक का रोल अदा किया गया और शिक्षकों को श्रीफल,ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट देकर शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।समारोह में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गर्ग साहब, शिक्षाविद जेपी टेलर, एल सी हेडा, भामाशाह अशोक मेवाडा, गौतम कोठारी ,प्रधानाचार्य रमेश चंद्र दाधीच,समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।भारत विकास परिषद के सदस्यों और भामाशाहों द्वारा विद्यालय के बालक-बालिकाओं को पारितोषिक दिए गए साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के तीसरे दिन महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर परिसर में “युद्ध…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)सिकन्दरपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा हथौज में राजस्व विभाग और पुलिस की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद को सुचारु और पारदर्शी…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) तहसील सिकन्दरपुर में प्रशासन द्वारा किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन…