20 करोड़ से लगी लाइट 365 दिन भी नहीं जली


6 माह के अंदर ही हुई खराब, एक एक गांव के लिए दो-दो लाख रुपए हुए थे खर्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

जनपद की 940 ग्राम पंचायत में पिछले वर्ष 20 करोड रुपए से लगी स्ट्रीट लाइट बुझ गई है । उस समय ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि खराब होने पर इसे तत्काल बदल दिया जाएगा। लेकिन लगने के 6 माह के अंदर ही अधिकतर स्ट्रीट लाइट पूरी तरह से खराब हो गई है । शासन की तरफ से ग्राम पंचायत में करोड़ों खर्च कर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। लेकिन 6 माह के अंदर ही उनकी रोशनी बुझ गई इसके चलते बरसात में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । एक गांव में कम से कम 2 लाख से अधिक खर्च कर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। गांव के आकार के मुताबिक 100 -110 लाइट एक गांव में लगाई गई थी ।खराब होने पर उसे ठीक करने की कोई पहल नहीं हुई ।
इससे बारिश के दिनों में गांव की गलियों में अंधेरा पसरा रहता है।
ग्रामीणों के अनुसार इसमें सचिव एवं ग्राम प्रधान को मोटी डील हुई थी ।
इस तरह की दुर्व्यवस्था को लेकर लगभग हर गांव में यही स्थिति है और इसकी पड़ताल की जाए तो हर गांव के लोग नाराज मिलेंगे वही बलिया शहर से सटे दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने इस मामले की जांच की मांग की है।
प्रधान व सचिव गुणवत्ता का नहीं रख ध्यान बरसात में लोगों को हो रही दिक्कत

क्या कहते हैं अधिकारी

ग्राम पंचायत में खराब हुई स्ट्रीट लाइट के बदलने का नियम है। इसकी शिकायत करने पर उसे बदल जाएगा। बहुत जल्द ही लाइट को ठीक कराया जाएगा इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं डीपीआरओ

rkpshomnath

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

47 minutes ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

55 minutes ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

1 hour ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

5 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

5 hours ago