महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन महराजगंज द्वारा डीजीपी व मुख्य सचिव का पुतला जलाया गया। हापुण जिले में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करने तथा शासन प्रशासन द्वारा उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई न किए जाने के विरोध में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई हड़ताल का आह्वान जारी रहेगा तथा यह भी निर्णय लिया गया कि हम अपना आंदोलन चरणबद्ध तरीके से करेंगे । कलेक्टर बार एसोसिएशन महराजगंज में अध्यक्ष कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में डीजीपी उत्तर प्रदेश, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश , का पुतला जलाया गया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कलेक्टर बार एसोसिएशन महराजगंज में सभी अधिवक्ता अनुशासन में रहते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करेंगे। इस दौरान मंत्री गुलाब चंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्र पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथी पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ला अभिषेक श्रीवास्तव, ओमप्रकाश तिवारी, राकेश बिहारी लाल श्रीवास्तव सतीश चंद पटेल, नरेंद्र पटेल ,शिव मोहन अग्रवाल, आनंद प्रकाश पांडेय,
राकेश श्रीवास्तव ,अभिषेक श्रीवास्तव,ओम प्रकाश सिंह ,जगदम्बा गुप्ता ,अशोक श्रीवास्तव, केशव पांडेय, श्याम मोहन पांडेय ,जगदीश लाल श्रीवास्तव, इंद्रजीत चौरसिया ,सुधीर श्रीवास्तव ,संजय श्रीवास्तव, अष्टभुजा चौबे ,देवेश त्रिपाठी, राम प्रसाद पटेल, दिनेश लाल श्रीवास्तव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…