शिक्षक पुत्री आयुषी वर्मा ने 10वीं में अर्जित किया 92.60 प्रतिशत अंक

रतनपुरा/मऊ। (राष्ट्र की परम्परा) राज्य के उत्कृष्ट शिक्षक की सुपुत्री आयुषी वर्मा ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित हाई स्कूल की परीक्षा में 92.60 % अंक प्राप्त करके विद्यालय सहित अपने परिवार के नाम को गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय कि आयुषी वर्मा ने 10वीं की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से दिया था, जिसमें उसने 92.60 %अंक प्राप्त किया है। यही नहीं उसने अंग्रेज़ी में 97% अंक एवं साइन्स में 95% अंक अर्जित किया है।
लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल सिकटिया मऊ की छात्रा आयुषी वर्मा राज्य के उत्कृष्ट शिक्षक अनिल कुमार वर्मा की सुपुत्री और सेवानिवृत प्रधानाध्यापक केदारनाथ वर्मा की पौत्री हैं। बताते चलें की आयुषी के चाचा सुनील कुमार वर्मा, चाची ज्योति वर्मा उसकी बुआ प्रियंका वर्मा एवं प्रतिभा वर्मा शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है जबकि आयुषी की मॉं शान्ति वर्मा भी शिक्षक के रूप में नियुक्त हो चुकी हैं। क्षेत्र के नसीराबाद कला गांव की मूल निवासी आयुषी वर्मा बहुत ही मेहनती एवं लगनशील छात्रा हैं। बिना किसी अतिरिक्त कोचिंग के हाई स्कूल की परीक्षा में 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उनके परिजनों सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई व आशीर्वाद दिया है तथा आगे भी सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
आयुषी की इस सफलता पर उसके दादाजी केंद्रीय उपभोक्ता भंडार मऊ के डायरेक्टर व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केदारनाथ वर्मा, पिता राज्य उत्कृष्ट शिक्षक अनिल कुमार वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार श्रीवास्तव, पत्रकार हरिनिवास पाण्डेय, पत्रकार विनोद कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भाजपा के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य, ग्राम प्रधान जयकिशोर गुप्ता,बुद्धिराज राजभर, लल्लन कुमार ने बधाई दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

42 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago