बहल के निजी स्कूल में टीचर की हैवानियत: चचेरे भाइयों को डंडे से पीटा, थप्पड़ों से किया लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बहल कस्बे स्थित एक निजी स्कूल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नौंवी और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो चचेरे भाइयों को स्कूल के अंग्रेजी और अनुशासन अध्यापक ने डंडों से बेरहमी से पीटा। पिटाई इतनी बर्बर थी कि डंडा तीन टुकड़ों में टूट गया, लेकिन शिक्षक का गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुआ। दोनों नाबालिग छात्रों को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित छात्रों के परिजनों ने बताया कि सोमवार को करीब 11:50 बजे टीचर ने दोनों बच्चों को बुरी तरह पीटा। दसवीं कक्षा के छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे और उसके चचेरे भाई पर थप्पड़ों की बरसात की गई, जिससे दोनों के मुंह लाल हो गए। जब बच्चे घर पहुंचे और माता ने उनके शरीर पर डंडे के निशान देखे, तो उन्होंने पूरी घटना बताई।

यह भी पढ़ें – 🔥आग में समाई उम्मीदें: जैसलमेर की स्लीपर बस ने छीन ली 21 ज़िंदगियाँ

घटना की जानकारी मिलते ही बहल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी निरीक्षक संजय ने बताया कि बच्चों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पिटाई के बाद अध्यापक ने दोनों बच्चों से माफीनामा लिखवाया, जिसमें यह भी लिखवाया गया कि वे किसी कार्रवाई की मांग नहीं करेंगे। यह सब विद्यालय की प्राचार्या और अन्य स्टाफ की मौजूदगी में हुआ। आरोप है कि यह सब सातवीं कक्षा के एक छात्र के साथ कथित बदतमीजी के आरोप में किया गया।

फिलहाल दोनों बच्चे अस्पताल में दर्द से कराह रहे हैं। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और टीचर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं और सुलह का दबाव बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें – देवरिया पुलिस का मानवीय चेहरा: सुबह की ठंड में उतरे सिपाही, जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा

Karan Pandey

Recent Posts

1 मार्च को जन्मे महान व्यक्तित्व: भारतीय राजनीति, खेल और साहित्य के चमकते सितारे

1 मार्च को जन्मे महान व्यक्तित्व1 मार्च को जन्मे महान व्यक्तित्वों ने भारत और विश्व…

10 minutes ago

चकबंदी से जुड़ी समस्याओं के समाधान को जन चौपाल आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद के ग्राम परजूडीह तथा तहसील मेहदावल के…

28 minutes ago

थाना समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में आयोजित थाना…

33 minutes ago

सिकंदरपुर में ट्रेलर की टक्कर से महिला गंभीर घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर क्षेत्र में बालू लदे ट्रेलर की टक्कर से एक 40…

36 minutes ago

सिसोटार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिसोटार गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को…

38 minutes ago

थाना श्यामदेउरवां में समाधान दिवस: डीएम–एसपी ने सुनीं फरियादें, मौके पर फोन कर परखी शिकायत की सच्चाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जन समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित समाधान…

43 minutes ago