Categories: Uncategorized

पुल का अप्रोच धंसने से करोड़ो की लागत से बने पुल के आस्तित्व पर खतरा

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)07 अक्टूबर…

उतरौला पचपेड़वा मार्ग पर स्थित राप्ती नदी पर बना श्रृंगारजोत घाट के पुल के दोनों ओर का अप्रोच मार्ग धंसने से बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। छोटे वाहनों को लोक निर्माण विभाग कर्मियों की देखरेख में पुल पार करने की अनुमति दी गई है। उतरौला से सिद्धार्थनगर व नेपाल जाने वाले बड़े वाहनों को 80 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। अप्रोच मार्ग धंसने से फल, सब्जी एवं अनाज का व्यापार प्रभावित हुआ है।

बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से हुआ बंद

राप्ती नदी पर श्रृंगारजोत घाट पुल का निर्माण वर्ष 2007 में कराया गया था। यह रास्ता गौरा चौराहा, सिद्धार्थनगर, गैसड़ी, पचपेड़वा व नेपाल की दूरी कम कर देता है। दिन भर में सैकड़ों ट्रकों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। उतरौला से फल, सब्जियां, अनाज व फर्नीचर आदि सिद्धार्थनगर भेजे जाते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य प्रदेशों से आने वाले माल वाहक ट्रक भी श्रृंगारजोत घाट पुल पार करके सिद्धार्थनगर, गोरखपुर व नेपाल जाते हैं।

मार्ग पर दिन रात बड़े वाहनों का आवागमन बना रहता है। गत वर्ष बाढ़ के दौरान पुल का अप्रोच मार्ग धंस गया था। आवागमन बहाली में 15 दिन लगे थे। 24 घंटे लगातार हुई बारिश से इस बार पुल‌ के दोनों‌ ओर का अप्रोच मार्ग धंस गया है।और उसके मलबे नदी में गिर गए।जिससे छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। लोग पुल पार करने से कतराने लगे। एसडीएम संतोष कुमार ओझा द्वारा मौके का निरीक्षण कर अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड बलरामपुर को अवगत करा दिया गया है।

संवाददाता बलरामपुर..

parveen journalist

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

5 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

24 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago