शिक्षक/कर्मचारी सम्मान समारोह


बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
पेंशन बचाओ मंच के महानायक अटेवा/NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के निर्देशन पर शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अटेवा बलिया द्वारा शहीद डा. राम आशीष सिंह स्मृति सम्मान समारोह (‘शिक्षक/कर्मचारी सम्मान समारोह’) बापू भवन, टाउन हॉल बलिया में आयोजित किया गया। यह समारोह एक साथ पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पेन्शन शहीद स्व. राम आशीष सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद बलिया के महामंत्री राजेश कुमार पाण्डेय रहे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक अटेवा बलिया समीर कुमार पाण्डेय ने अटेवा की उपलब्धियां को गिनाते हुए बताया कि बुजुर्ग हमारे लिए ईश्वर का अवतार होते हैं, जिनके आशीर्वाद से हमारी पेंशन एक दिन जरूर बहाल होगी। क्योंकि आप सभी ऊर्जावान शिक्षक-कर्मचारियों के संघर्षों की बदौलत अटेवा/NMOPS ने हाल ही में तीन राज्यों (राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड) मैं पुरानी पेंशन बहाल करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा पेंशन ही होता है, जिसे पूरे देश में बहाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है और मैं इस जिम्मेदारी का निर्वहन बंधु जी का साथ देकर हमेशा करता रहूंगा।
मंडलाध्यक्ष ओपी राय ने कहा कि आप सभी का साथ ऐसे ही बना रहा तो एक न एक दिन पूरे देश में पुरानी पेंशन जरूर बहाल होगी। जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है, जिसे मजबूत करने के लिए अंतिम दम तक लड़ते रहेंगे। इस समारोह को लेखपाल संघ सदर बलिया के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बिना पेंशन के सुखमय बुढ़ापे की कल्पना ही नहीं कि जा सकती है।


फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद बलिया के जिलाध्यक्ष मलय पांडेय ने अपने संबोधन में पेंशन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में RSM जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, अभाप्रा शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अजय सिंह, जिला प्रवक्ता विनय राय, मनजीत सिंह के साथ ही अवकाश प्राप्त शिक्षक साथी निवास उपाध्याय, विवेकानंद तिवारी, वृज मोहन अनाड़ी आदि वक्ताओं ने पुरानी व नई पेंशन का अंतर समझाया। संचालन अटेवा बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य और अध्यक्षता समीर कुमार पाण्डेय अटेवा, जिला संयोजक ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरबत अफरोज़, कविता सिंह, बबिता तिवारी, अन्नू सिंह,पंकज सिंह, संजीव कुमार सिंह,मुन्नू राम, मंदाकिनी सिंह, हरेंद्र कुमार, राहुल पाल, संजय पांडेय, राजीव गुप्ता, रविन्द्र सिंह, राजेश सिंह, मुन्नू राम, राजीव गुप्ता, सन्तोष यादव, पारसनाथ चक्रवर्ती, अजय चौबे, आलोक यादव ,वीरेन्द्र सिंह, राम प्रवेश चौधरी, मुकेश गुप्ता, श्यामसुंदर वर्मा आदि साथी उपस्थित रहे ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, शाहजहांपुर में नशा तस्करी पर प्रहार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के स्पष्ट निर्देशों के तहत जनपद में अवैध मादक…

7 minutes ago

मेगा शिविर से पहले कस्तूरबा विद्यालय किरावली में प्री मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में 22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर…

18 minutes ago

बजट क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ, युवाओं को बजट से जोड़ने की अनूठी पहल

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)माई भारत (MY Bharat) युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में…

22 minutes ago

4 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्ति: कला, राजनीति, संगीत और विज्ञान के इतिहास में अमर नाम

✍️ भूमिकाभारत और विश्व इतिहास में कुछ तिथियां ऐसी होती हैं, जिनका महत्व केवल कैलेंडर…

36 minutes ago

4 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन: भारत के अमर व्यक्तित्व जिन्होंने इतिहास रचा

प्रस्तावनाभारतीय इतिहास केवल जन्मतिथियों से नहीं, बल्कि उन महान व्यक्तित्वों के निधन दिवसों से भी…

38 minutes ago

4 फ़रवरी का इतिहास: विश्व और भारत की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

🔶4 फ़रवरी का इतिहास4 फ़रवरी का इतिहास भारत और विश्व के लिए कई ऐतिहासिक, राजनीतिक,…

44 minutes ago