मोतिहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
मोतिहारी सांस्कृतिक श्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) नई दिल्ली के क्षेत्रीय केन्द्र हैदराबाद, तेलंगाना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ‘शिक्षा में पुतली कला की भूमिका’ विषय पर आयोजित पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण जो 12 से 26 सितंबर 2023 तक आयोजित होना है,उसके लिए कोटवा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय डुमरा के शिक्षक जयप्रकाश ठाकुर का चयन हुआ है। एससीईआरटी, पटना द्वारा पूरे बिहार से दस शिक्षकों का चयन किया गया है तथा पूर्वी चम्पारण जिला से एकमात्र शिक्षक जयप्रकाश ठाकुर हैं जो सीसीआरटी, हैदराबाद प्रशिक्षण में भाग लेंगे।
आपको बताते चलें कि जयप्रकाश ठाकुर जिले के कुशल एवं दक्ष शिक्षकों मे गिने जाते है। फिलहाल वे शाला सिद्धि एवं चहक के जिला मास्टर ट्रेनर के रुप मे भी कार्यरत हैं।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…