बीआरसी औराचौरी पर आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह

बैतालपुर/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बी आर सी औराचौरी पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों से उत्कृष्ट शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत चौबे ने सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों एवं उसके समाधान पर विमर्श करते हुए उन सभी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया जो अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने अगले 3 माह में 20 नए विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने की बात कही। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय मिश्र ने अपने संबोधन में शिक्षकों के छात्रों के सर्वांगीण विकास में योगदान पर विमर्श करते हुए सभी शिक्षकों को बधाइयाँ प्रेषित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैतालपुर ब्लाक के मंत्री श्री जय प्रकाश मणि त्रिपाठी ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों, शिक्षा एवं समाज में उनके योगदान के बारे में चर्चा की। सम्मानित होने वाले शिक्षाकों में प्रमोद मणि त्रिपाठी, आशुतोष भूषण सिंह,आशुतोष कुमार द्विवेदी,चंदन सिंह,अरुण सिंह,मोनिस फराज अहमद,शैलेश कुमार सिंह,शिवानंद त्रिपाठी,विश्वजीत पटेल,धीरेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर संगीता गुप्ता,वंदना द्विवेदी,नीरज श्रीवास्तव,शैलेश सिंह,जिज्ञासा चौधरी,निकिता श्रीवास्तव,विजय प्रताप,बृजेश मणि, आशुतोष नाथ तिवारी,अभय मणि, प्रदीप कुमार,सतीश कुमार,अमित यादव,खुर्शीद आलम आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता- गोविन्द मौर्य

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर कड़ा पहरा

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 332 लोगों व 203 वाहनों का सघन सत्यापन, पुलिस ने…

16 minutes ago

अर्ध निर्मित नाली के बीच खड़ा बिजली पोल बना खतरे का खंभा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया चौराहे पर बन रही अर्धनिर्मित नाली इन दिनों चर्चा का…

19 minutes ago

25 वर्ष पूरे होने पर प्रभा परिवार का ऊर्जा उत्सव: कर्मयोगियों का गौरवगान, सम्मान और पुरस्कारों से सजा भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभा देवी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ब्लूमिंग बड्स स्कूल,…

24 minutes ago

कुशीनगर में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई, ‘अमर रहे’ के नारों से गूंजा गांव

राइफलमैन ओमप्रकाश गुप्ता का सैनिक सम्मान के साथ पुरैनी घाट पर अंतिम संस्कार, गांव में…

30 minutes ago

बिहार शिक्षक भर्ती 2026: कक्षा 1 से 12 तक हजारों पदों पर नियुक्ति तय

BPSC TRE 4 शिक्षक बहाली 2026: बिहार में 46 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी…

35 minutes ago

कोयला घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का जाल, ईडी-सीबीआई की संयुक्त जांच

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कोयला तस्करी मामला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की…

47 minutes ago