सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के एक व्यक्ति की गोपालगंज में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार सुबह गोपालगंज से थावे जाने वाले बाईपास रोड पर हुई, जहां अज्ञात वाहन की तेज़ रफ्तार टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से मिले दस्तावेज़ों से उसकी पहचान ग्राम धनौती राय, पोस्ट पिपरा रामधार, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई।
ये भी पढ़ें – शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म और बनाया गर्भवती, आरोपी फरार; पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी
सोशल मीडिया में घायल व्यक्ति के आधार कार्ड और फोटो के वायरल होने के बाद सलेमपुर थाना क्षेत्र के धनौती राय गांव में परिजनों को उनकी मृत्यु की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
परिजनों ने बताया कि मृतक बिहार राज्य में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा आम लोगों से भी पहचान में सहयोग की अपील की है।
ये भी पढ़ें – समाजवादी पार्टी ने तहसीलदार को सौंपा चार सूत्रीय मांग पत्र
दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…
मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…
भागलपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र में भागलपुर ब्लॉक कार्यालय और बीजीएम क्रिश्चियन इंटर…
यूपी की महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज, 20 हजार से शुरू होगी मदद; अगली…
किसानों के लिए बड़ी राहत: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, सिंचाई खर्च घटाने में…
लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…