बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार की सुबह चाय की रेहड़ी लगाने वाले दिव्यांग को गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह चाय की दुकान पर बरहज थाना क्षेत्र के कुरह परसिया/नौकाटोला निवासी शैलेश सिंह जो गार्ड की नौकरी देवरिया में किसी बैंक पर करते हैं, बुधवार को वे दिव्यांग मनोज कुशवाहा की चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे, कि अचानक उनके हाथ से बंदूक नीचे गिर गया , शैलेष सिंह ने हड़बड़ी में बंदूक को उठाया किंतु उसी समय ट्रिगर के दबने से दुकानदार मनोज के हाथों में गोली लग गयी जिससे वह वही घायल हो गया,जबकिं वही चाय पी रहे दो और लोगो गोली छूती चली गयी जिससे उनको हल्की चोट आई, किंतु गम्भीर रूप से घायल मनोज कुशवाहा पुत्र सुरेश कुशवाहा का प्राथमिक इलाज पुलिस द्वारा एक निजी अस्पताल में कराया गया। घायल दिव्यांग मनोज को एम्बुलेंस की सहायता से देवरिया महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज में भेजा गया, जहाँ उसके हाथ की दो उंगली का इलाज चल रहा है।इस मामले में जब लवरछी नन्दना वार्ड पूर्वी निवासी मनोज कुशवाहा की पत्नी सुनीता कुशवाहा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरे पति पहले से ही एक हाथ के दिव्यांग हैं, हम लोगों का भाग्य ही खराब है कि आज सुबह सुबह गोली लगने से मेरे पति के हाथ की दो उंगली में गम्भीर चोट लगी हैं, देवरिया में उनका इलाज चल रहा हैं। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई हैं, घायल मनोज का इलाज देवरिया महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा हैं।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…